सीबीएसइ : सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए 23 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन

Published by : AMBER MD Updated At : 27 Sep 2025 6:21 PM

विज्ञापन

इस स्कीम के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकती हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर रखी गयी है. इस स्कीम के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकती हैं. सीबीएसइ की ओर से इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in पर विवरण और पात्रता शर्तें दी गयी हैं. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म बोर्ड की वेबसाइट की स्कॉलरशिप लिंक पर उपलब्ध कराये गये हैं. यह छात्रवृत्ति उन छात्राओं को दी जायेगी, जो वर्तमान में सीबीएसइ से एफिलिएटेड स्कूलों की कक्षा 11वीं में पढ़ रही हैं. इस छात्रवृत्ति के लिए केवल वैसी छात्राएं पात्र हैं, जो अपने माता-पिता की एकल संतान हैं और कक्षा 10वीं में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या उससे अधिक प्राप्त की हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन