Amrit Bharat Express: बिहार के 22 स्टेशनों पर होगा अमृत भारत ट्रेन का स्टॉपेज, पैसेंजर्स को मिल रही ये सुविधाएं…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 21 Sep 2025 1:00 PM
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन
Amrit Bharat Express: मालदा टाउन से लखनऊ के गोमतीनगर के बीच भागलपुर से होकर चलने वाली नई अमृत भारत ट्रेन का स्टॉपेज बिहार के 22 स्टेशनों पर होगा. इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ेगी और लोगों के लिए सफर आसान और आरामदायक भी होगा.
Amrit Bharat Express: मालदा टाउन से लखनऊ के गोमतीनगर के बीच भागलपुर से होकर चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के जरिये बिहार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नया आयाम मिल सकेगा. इसके साथ ही पैसेंजर्स को तेज, आसान और आरामदायक सफर का अनुभव करायेगी.
22 स्टेशनों पर होगा ठहराव
इस ट्रेन का ठहराव बिहार के 22 प्रमुख स्टेशनों पर होगा. जिनमें कहलगांव, भागलपुर, जमालपुर, किउल, शेखपुरा, नवादा, गया, सासाराम और भभुआ रोड जैसे स्टेशन शामिल हैं. इससे रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों, छात्रों, कामगारों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा.
ट्रेन में मिल रही ये सुविधाएं…
इसके साथ ही भारतीय रेलवे की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत तैयार इस ट्रेन में आधुनिक कोच लगाये गये हैं. सामान्य और स्लीपर श्रेणी में बेहतर सीटिंग व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, एयर-स्प्रिंग सस्पेंशन और रात में सुरक्षा के लिए रैडियम फ्लोर स्ट्रिप्स जैसी सुविधाएं दी गयी हैं. साथ ही, साफ-सुथरे और विकलांगजन-अनुकूल शौचालय भी उपलब्ध कराये गये हैं.
लोगों के लिए तेज और किफायती सफर
इसके साथ ही ट्रेन में फायर प्रोटेक्शन सिस्टम और टॉक-बैक यूनिट जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं भी शामिल हैं. 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक चलने वाली यह ट्रेन आम लोगों के लिए तेज और किफायती यात्रा सुनिश्चित करेगी.
ये है ट्रेन की टाइमिंग…
ट्रेन नंबर 13433 मालदा टाउन से हर गुरुवार शाम 7:25 बजे खुलती है और शुक्रवार सुबह 7:30 बजे सासाराम पहुंचती है. ट्रेन नंबर 13434 गोमतीनगर (लखनऊ) से शुक्रवार शाम 6:40 बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 4 बजे सासाराम पहुंचती है. यह ट्रेन करीब 20 घंटे में 941 किलोमीटर की दूरी तय करती है. दरअसल, मालदा से 22 घंटे तो भागलपुर से गोमतीनगर का सफर 18 घंटे का होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










