कविता पाठ प्रतियोगिता में बीडी कॉलेज के अमन को मिला पहला स्थान

Author Juhi smita
Updated:
विज्ञापन
कविता पाठ प्रतियोगिता में बीडी कॉलेज के अमन को मिला पहला स्थान

पटना वीमेंस कॉलेज के हिंदी विभाग और शब्दों का आईना, साहित्यिक क्लब की ओर से हिंदी पखवारे के तहत अंतर महाविद्यालय कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज के हिंदी विभाग और शब्दों का आईना, साहित्यिक क्लब की ओर से हिंदी पखवारे के तहत अंतर महाविद्यालय कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें पटना वीमेंस कॉलेज, बीडी कॉलेज, एएन कॉलेज और मगध महिला कॉलेज के कुल आठ विद्यार्थियों ने भाग लिया और हिंदी के प्रतिष्ठित कवियों की कविताओं का पाठ किया. निर्णायक की भूमिका पटना वीमेंस कॉलेज की मानविकी संकायाध्यक्षा, संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ स्मिता कुमारी और समाजशास्त्र विभाग की डॉ रागिनी रंजन ने निभायी. प्रतियोगिता में पहला स्थान बीडी कॉलेज के इतिहास विभाग के अमन राज साहनी, दूसरा स्थान पटना वीमेंस कॉलेज के जनसंचार विभाग की अंजलि और तीसरा स्थान पटना वीमेंस कॉलेज के हिंदी विभाग की शालिनी सिंह को मिला. कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की प्रथम वर्ष की छात्रा अंजलि कुमारी और धन्यवाद ज्ञापन द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियंका ने किया. सभी का अभिवादन हिंदी विभाग के अध्यक्ष और शब्दों का आईना साहित्यिक क्लब के संयोजक डॉ कुमार धनंजय ने किया. कार्यक्रम में हिंदी विभाग की डॉ मंजुला सुशीला, डॉ दीपा श्रीवास्तव, डॉ सुषमा चौबे, डॉ ब्रह्मानंद और तीनों वर्गों की सभी छात्राएं मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Juhi Smita

लेखक के बारे में

By Juhi Smita

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन