School Closed: बिहार के इस जिले के सभी स्कूल 22 अगस्त को रहेंगे बंद, प्रशासन ने इस वजह से उठाया कदम
प्रतीकात्मक तस्वीर
School Closed: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया दौरे को देखते हुए 22 अगस्त को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे. प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है.
School Closed: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 अगस्त (शुक्रवार) को गया दौरे को लेकर जिले में व्यापक तैयारियां चल रही हैं. पीएम मोदी बोधगया के मगध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. अनुमान है कि इस जनसभा में करीब तीन लाख लोग शामिल होंगे. वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गया जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.
बच्चों को स्कूल आने-जाने में होगी परेशानी
जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से गुरुवार को इस संबंध में पत्र जारी किया गया. आदेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिले के विभिन्न मार्गों पर भारी वाहनों और भीड़ का दबाव रहेगा. यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, जिससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होगी. ऐसे में अभिभावकों की सुविधा और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 22 अगस्त को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है.
राज्यपाल और सीएम भी रहेंगे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे. उनके स्वागत के लिए बिहार के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान गुरुवार शाम को ही गया पहुंच गए हैं. शुक्रवार को राज्यपाल पीएम का एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई केंद्रीय और राज्यस्तरीय नेता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.
पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
गया एयरपोर्ट से लेकर बोधगया के मगध विश्वविद्यालय परिसर तक पूरे रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. हजारों की संख्या में पुलिस बल और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती होगी. जिले के कई छोटे-बड़े मार्गों पर आम जनता की आवाजाही सीमित रहेगी. प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा को देखते हुए धैर्य और संयम बनाए रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










