एकेयू : स्टेम सेल अनुसंधान के महत्व से कराया अवगत

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
एकेयू : स्टेम सेल अनुसंधान के महत्व से कराया अवगत

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के स्कूल ऑफ स्टेम सेल टेक्नोलॉजी की ओर से शनिवार को स्टेम सेल अनुसंधान और पुनर्योजी चिकित्सा के मूल सिद्धांत विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के स्कूल ऑफ स्टेम सेल टेक्नोलॉजी की ओर से शनिवार को स्टेम सेल अनुसंधान और पुनर्योजी चिकित्सा के मूल सिद्धांत विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. शहर के एक होटल में आयोजित सेमिनार कुलपति प्रो शरद कुमार यादव के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. सेमिनार में एनएमसीएच, पीएमसीएच, आइजीआइएमएस और एम्स पटना के चिकित्सकों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों ने भाग लिया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, पूर्व निदेशक, महावीर कैंसर संस्थान उपस्थित रहे. मुख्य वक्ता डॉ असीम गुप्ता (यूएसए) ने स्टेम सेल थेरेपी के क्लिनिकल उपयोग और हीलिंग की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी. वहीं डॉ एचएन दिवाकर ने बताया कि विश्वविद्यालय में स्टेम सेल टेक्नोलॉजी स्कूल की स्थापना की गयी है और स्टेम सेल टेक्नोलॉजी व पुनर्योजी चिकित्सा में एमएस कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्टेम सेल अनुसंधान भविष्य की चिकित्सा पद्धति को नयी दिशा दे सकता है और आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन