सीडब्ल्यूसी के स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाये गये अखिलेश सिंह

Updated:
विज्ञापन
सीडब्ल्यूसी के स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाये गये अखिलेश सिंह

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यसमिति का स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनयन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यसमिति का स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनयन किया गया. एआइसीसी की ओर से पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इस आशय का पत्र जारी की गयी. उनके कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनयन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित अन्य नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व का विषय है. उनके मनोनयन पर विधानसभा में दल के नेता डाॅ शकील अहमद खान, विधान परिषद में दल के नेता डाॅ मदन मोहन झा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, सांसद मनोज राम, अजय चौधरी, मोतीलाल शर्मा, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, मंजीत आनंद साहू, शशि रंजन, सुबोध कुमार सिंह, आनंद माधव, ज्ञान रंजन, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, सौरभ सिन्हा, राजकुमार राजन, बंटी चौधरी, गरीब दास, प्रवक्ता सूरज सिन्हा, राजीव मेहता, सुमन मल्लिक सहित अन्य नेतागण शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन