बीपीएससी : सिमुलतला आवासीय विद्यालय में प्राचार्य व उप-प्राचार्य नियुक्ति का विज्ञापन रद्द
Published by : ANURAG PRADHAN Updated At : 08 Jan 2026 6:46 PM
बीपीएससी ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में प्राचार्य व उप-प्राचार्य पदों पर नियुक्ति से संबंधित विज्ञापन संख्या 30/2024 को रद्द कर दिया है.
संवाददाता, पटना बीपीएससी ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में प्राचार्य व उप-प्राचार्य पदों पर नियुक्ति से संबंधित विज्ञापन संख्या 30/2024 को रद्द कर दिया है. आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार शिक्षा विभाग, बिहार द्वारा संबंधित अधियाचना वापस लिये जाने के कारण यह निर्णय लिया गया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन संख्या 30/2024 के तहत सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में प्राचार्य के कुल एक पद व उप-प्राचार्य के कुल एक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये थे. इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा आयोजित कर सफल अभ्यर्थियों से मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन भी प्राप्त किये गये थे. हालांकि, विभागीय पत्र के माध्यम से अधियाचना वापस लिये जाने के बाद अब उक्त विज्ञापन को निरस्त कर दिया गया है. बीपीएससी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे इस संबंध में किसी भी प्रकार की असमंजस की स्थिति से बचने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना को अवश्य देखें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










