Patna : इग्नू में अब 15 जुलाई तक ले सकते हैं एडमिशन

इग्नू ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून से बढ़ा कर 15 जुलाई कर दी है. विद्यार्थी 300 से अधिक कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं.
संवाददाता, पटना:इग्नू ने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रवेश के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी है. ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in या ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इससे पहले इग्नू ओडीएल प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून थी. इग्नू ने इसे बढ़ा कर 15 जुलाई कर दिया है. जुलाई, 2024 सत्र के लिए ओडीएल व ऑनलाइन मोड में जारी किये गये सभी कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी है. प्रवेश की पुष्टि के बाद योग्य छात्र राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर भारत सरकार की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं. विश्वविद्यालय के विभिन्न मास्टर, स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र और प्रमाणपत्र कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रदान करता है. जो स्टूडेंट्स ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं, ऑनलाइन कोर्स में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स https://ignouiop.samarth.edu.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.
पटना सेंटर पर 253 से अधिक कोर्स किये जा रहे संचालित:
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ अभिलाष नायक ने बताया कि इग्नू द्वारा जुलाई 2024 सत्र के लिए एडमिशन की प्रक्रिया जारी है. विवि द्वारा संचालित बीए, बीएससी, बीकॉम के साथ विभिन्न स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के 300 से अधिक कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. पटना सेंटर पर 253 से अधिक कोर्स संचालित किये जा रहे हैं. वहीं, 43 ऑनलाइन कोर्स भी उपलब्ध हैं. इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, पटना देश के सबसे बड़े और व्यस्ततम क्षेत्रीय केंद्रों में से एक है. यह केंद्र 253 कार्यक्रम पेश करता है और इसके अधिकार क्षेत्र में 54 अध्ययन केंद्र हैं. उम्मीदवार शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआइ के माध्यम से कर सकते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




