नाबालिग से रेप का आरोपित हुआ फरार

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग से रेप का आरोपित हुआ फरार

गौरीचक थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ. गौरीचक थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है.घटना के बाद पीड़िता के परिजन जब आरोपित के घर वालों के यहां जाकर शिकायत की, तो मारपीट करके भगा दिया गया. इसके बाद पीड़ित परिवार लड़की को लेकर गौरीचक थाना पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश में छापेमारी की लेकिन वह फरार हो गया. इस घटना को लेकर पूरे गांव में तनाव का माहौल है. दोनों एक ही गांव के हैं. थाना अध्यक्ष अरुण कुमार का कहना है कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट के आधार पर ही स्पष्ट कहा जा सकेगा कि दुष्कर्म हुआ या नहीं. उन्होंने कहा कि दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही आरोपित की तलाश में छापामारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन