Patna News : पिंक बसों में 45 दिनों के अंदर लगेगी एसी

Published by : SANJAY KUMAR SING Updated At : 20 May 2025 2:00 AM

विज्ञापन

अगले महीने तक राजधानी सहित प्रदेश के अन्य जिलों में 80 पिंक बसें शुरू करने की योजना है, जिनमें से 25 बसें पटना शहरी और आसपास के क्षेत्रों में चलायी जायेंगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : राजधानी में महिलाओं के लिए पिंक बसों में जल्द ही एयर कंडीशनिंग की सुविधा उपलब्ध होगी. वर्तमान में गांधी मैदान से दानापुर तक अलग-अलग रूटों पर चलने वाली आठ पिंक बसों में एसी की सुविधा नहीं है, जिससे गर्मी में महिला यात्रियों को परेशानी हो रही है.परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार अगले 45 दिनों में बसों में एसी लगा दी जायेगी. इसके अतिरिक्त आने वाली नयी बसों में कंपनी की ओर से ही एयर कंडीशनिंग की सुविधा होगी. अगले महीने तक राजधानी सहित प्रदेश के अन्य जिलों में 80 पिंक बसें शुरू करने की योजना है, जिनमें से 25 बसें पटना शहरी और आसपास के क्षेत्रों में चलायी जायेंगी. ग्रामीण महिलाओं को पिंक बस का लाभ मिल सकें. वर्तमान में राजधानी में आठ पिंक बसें गांधी मैदान से दानापुर तक अलग-अलग रूटों पर चल रही हैं, जो महिलाओं को कम किराए में सुरक्षित और सुगम यातायात प्रदान कर रही हैं. अब एसी लगने से उनकी यात्रा और भी आरामदायक हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR SING

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन