सास-बहू से गहना व मोबाइल लेकर फरार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Oct 2024 12:45 AM

विज्ञापन

फतुहा पहुंचाने का झांसा दिया और कंकड़बाग में सास-बहू से कानबाली और माेबाइल लेकर फरार हो गये.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना सरकारी अधिकारी की गाड़ी बता कर फतुहा पहुंचाने का झांसा दिया और कंकड़बाग में सास-बहू से कानबाली और माेबाइल लेकर फरार हो गये. यह घटना कंकड़बाग थाने के 22 नंबर पार्क के पास हुई. दनियावां की रहने वाली बेदामी देवी के बयान पर कंकड़बाग थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह बेदामी देवी सास को लेकर दिल्ली से संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से पटना जंक्शन पहुंची. प्लेटफाॅर्म से बाहर निकलते ही उन दोनों को एक युवक मिला और उसने पूछा कि कहां जाना है. सास-बहू ने बताया कि पहले फतुहा जाना है और वहां से फिर दनियावां. इसके बाद उस युवक ने कहा कि उसके भाई अधिकारी है और वे लोग भी फतुहा चल रहे हैं. सास-बहू उसके झांसे में आ गयीं और उसकी बाेलेराे में बैठ गयीं. गाड़ी में पहले से चालक व दो अन्य लोग थे. इसके बाद वे लोग सास-बहू को कंकड़बाग 22 नंबर पार्क के पास ले गये. इसके बाद चालक ने कहा कि यहां पर आप लोग उतर जाइए. साहब के पास जाना है. बहू बेदामी से उनका मोबाइल फोन ले लिया और सास को लेकर आगे बढ़ गये. कुछ दूर जाने के बाद सास की कानबाली लेकर उन्हें गाड़ी से उतार दिया और सभी वहां से फरार हो गये. पुलिस ने घटना के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन