ePaper

Bihar Weather: बिहार में 4 फरवरी तक बारिश होने की संभावना, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Updated at : 31 Jan 2025 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
bihar weather report

bihar weather report

Bihar Weather: बिहार के मौसम का मिजाज फिर एक बार करवट लेने वाला है. हालांकि फिलहाल ठंड में कोई ज्यादा बढ़ोतरी होने का अनुमान नहीं है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. दो दिन बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंड में इजाफा होने की संभावना है. इस दौरान आसमान में बादल देखने को मिल सकता है. प्रदेश के कुछ हिस्सों में 31 जनवरी से 4 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है. फिलहाल बिहार में अच्छी खासी धूप निकल रही है, जिसके कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है. आज 31 जनवरी को भी प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहने वाला है. हालांकि आज बिहार के 15 जिले घने कोहरे की आगोश में रहेगा. खासतौर पर सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा और पूर्णिया में सुबह और शाम घना कोहरा देखने को मिलेगा. प्रदेश के शेष भागों में भी हल्के से मध्यम कोहरा छाया हुआ है.

Bihar weather report

बक्सर के इटरही प्रखंड रहा सबसे ठंड

बिहार मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का पूर्वानुमान है. वहीं प्रदेश के उत्तरी भाग में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने क स्थिति जारी रहने की संभावना है. पटना, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय और जहानाबाद के आसपास वाले इलाके में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है. पिछले 24 घंटों में दर्ज न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस बक्सर जिला के इटरही प्रखंड में दर्ज किया गया है. वहीं पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड में दर्ज किया गया है.

बिहार में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग क अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत में 31 जनवरी से 4 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है. इस दौरान बिहार में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि आज मौसम शुष्क बना रहेगा. आज 31 जुलाई दिन गुरुवार की सुबह के समय कोहरा बेहिसाब दिखेगा, लेकिन दोपहर के समय मौसम साफ होगा और धूप खिली रहेगी. बतादें कि घर से निकलने से पहले अपने आपको गर्म कपड़ों से कवर करना नहीं भूलें. सबसे अधिक ठंड नाक, कान और पैरों से लगती है, इसलिए गर्म तरल पदार्थ जैसे चाय, कॉफी अन्य पेय ले सकते है. बीमारी का संकेत मिलते ही डॉक्टर से तुरंत सलाह लें.

Also Read: Mahakumbh: महाकुंभ में स्नान करने गयीं बिहार की छह महिलाओं की मौत, जानें किस जिले से कितने लोग हुए लापता

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन