ePaper

Aaj ka Mausam: बिहार के 15 जिलों में आज गलन के साथ बढ़ेगी कनकनी, जानें प्रदेश में कब तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Updated at : 03 Jan 2025 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
bihar weather report News

bihar weather report News

Aaj ka Mausam: आज का न्यूनतम तापमान कितना रहेगा? प्रदेश के किन जिलों में सबसे अधिक ठंड़ पड़ेगी. आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा, यह जानने के लिए पढ़ें आज का वेदर रिपोर्ट...

विज्ञापन

Aaj ka Mausam: बिहार में उत्तर-पछुआ हवा लगातार चल रही है, इससे प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में औसतन चार से पांच डिग्री का अंतर रह गया है. जिसके कारण लोगों को गलन और कनकनी महसूस हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, समस्तीपुर, जहानाबाद, अरवल, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, बेगुसराय, कटिहार, सुपौल, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर और किशनगंज जिलों के भागों में देर रात और सुबह तक घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है.

Aaj ka mausam report

राज्य में अगले दो दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राज्य में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से सात डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है. राज्य में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं राज्य में अधिकतम तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस सामान्य से कम बने रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड बने रहने के आसार हैं. हालांकि तीन दिन बाद से एक-दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है. इस तरह प्रदेश में ठंड में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की आशंका है. गुरुवार को राज्य में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस गया जिला के डुमरिया प्रखंड में दर्ज किया गया है. वहीं राज्य में अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस नवादा जिला के गोविंदपुर प्रखंड और गया जिला के डुमरिया में दर्ज किया गया है.

Also Read: Gaya Weather: गया में 8 डिग्री तक गिरा तापमान, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

राज्य के सभी जिलों में कुहासे की बनी रहेगी स्थिति

आइएमडी पटना के पूर्वानुमान के मुताबिक लगभग पूरे राज्य में कोहरा अथवा कुहासे की स्थिति बनी रहेगी. बिहार में दिन में कोहरा या कुहासे की एक विशेष परिस्थिति बन रही है. जिसकी वजह से बिना बादल के सूरज का दिखना मुश्किल हो गया है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सुबह शुरू होने वाला कोहरा हवा तेज हो जाने से कोहरा या धुंध सतह से करीब एक से दो हजार फीट ऊपर जा कर परत के रूप में इकट्ठी हो जाती है. इससे दिन में सूरज की रोशनी सतह तक नहीं आ पा रही है. लिहाजा उच्चतम तापमान गिर जाता है. इस मौसमी परिस्थिति में वातावरण में लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है.

अभी शीतलहर की स्थिति नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, अभी भी राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक है. अभी राज्य में औसत न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के आसैंपास है. जब तक राज्य का औसत तापमान दस डिग्री से नीचे नहीं जाता है, तब तक शीत लहर की स्थिति बनने की संभावना कम ही है. हालांकि दिन में अभी शीत लहर जैसी स्थिति बनी हुई है.

Also Read: नए साल में बिहार के इन शहरों को मिली नेशनल हाईवे की सौगात, अब पटना पहुंचना होगा आसान

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन