Bihar Weather: बिहार में आज से मौसम होगा खराब, अगले तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में होगी बूंदाबांदी

Updated:
विज्ञापन
Aaj ka mausam kaisa rahega

bihar weather report

Bihar Weather: बिहार में मौसम आज शुक्रवार से बदलने की संभावना है. आज से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज मौसम खराब होने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर जिलों में 27 दिसंबर से बारिश की चेतावनी जारी की है. 27 से 29 दिसंबर के बीच दक्षिण पश्चिम भागों के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल दक्षिण मध्य भागों के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय व जहानाबाद जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं पटना, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, वैशाली, समस्तीपुर, बेगुसराय, खगड़िया, सहरसा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, कटिहार और भागलपुर के आसपास देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है.

बिहार के कई जगहों पर आज होगी बारिश

बिहार मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार को कई जगहों पर घना कोहरा भी छाया रह सकता है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के उत्तर-पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व भागों के अधिकांश स्थानों पर घने स्तर का कुहासा छाए रहने की संभावना है. वहीं राज्य के शेष भागों के अधिकांश स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा सुबह के समय छाए रहने का पूर्वानुमान है.

अगले दो दिनों तक तापमान में वृद्धि की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में रात के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. अगले दो दिनों के दौरान राज्य के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में दर्ज अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस मुंगेर जिला के संग्रामपुर प्रखंड में दर्ज किया गया है. वहीं पिछले 24 घंटों में दर्ज न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस पूर्वी चंपारण जिला के घोड़ासहन प्रखंड एवं पश्चिम चंपारण जिला के मैनातांड़ प्रखंड में दर्ज किया गया है.

Also Read: Kal Ka Mausam: बिहार के 14 जिलों में बारिश के आसार, शुक्रवार के लिए जारी हो गया टेंशन वाला अलर्ट

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन