Bihar Weather: बिहार के 15 जिलों में आज पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पटना समेत इन जगहों पर बढ़ेगी गलन और ठिठुरन

bihar weather report
Bihar Weather: बिहार में पछुआ हवा की तेज रफ्तार के कारण ठिठुरन बढ़ गई है. गलन के साथ बढ़ी ठिठुरन से लोग परेशान नजर आ रहे है. हालांकि कड़ाके की सर्दी से अगले चार दिनों तक लोगों को निजात मिलती दिखाई नहीं दे रही है.
Bihar Weather: बिहार में नया साल का पहला दिन सबसे अधिक ठंड रहा. वहीं साल 2025 का दूसरा दिन गुरुवार को भी ठिठुरन से राहत नहीं मिलेगी. पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पछुआ हवाओं के असर से प्रदेश में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है. पछुआ हवा लगातार चल रही है. इससे प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में औसतन चार से पांच डिग्री का अंतर रह गया है. इसकी वजह से लोगों को गलन और कनकनी महसूस हो रही है. बिहार के सभी जिलों में पछुआ हवा और घने कोहरे की वजह से सूरज दिन भर छिपे रहे, मौसम विभाग का कहना है अगले 2 से 3 दिन में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी.

बिहार के इन जिलों में आज पड़ेगी ठिठुरन वाली ठंड
बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार अगले 2 दिनों में गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, पटना, वैशाली, गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगुसराय और खगड़िया जिलों के भागों में रात के समय ठिठुरन रहने का पूर्वानुमान है. वहीं अगले तीन दिनों में पटना, भागलपुर, बक्सर, नालंदा, औरंगाबाद, समस्तीपुर, जहानाबाद, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और सहरसा जिलों के भागों में देर रात एवं सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा.
पूरे राज्य में छाया रहेगा कोहरा
आइएमडी पटना के पूर्वानुमान के मुताबिक लगभग पूरे राज्य में कोहरा अथवा कुहासे की स्थिति बनी रहेगी. बिहार में दिन में कोहरा या कुहासे की एक विशेष परिस्थिति बन रही है. जिसकी वजह से बिना बादल के सूरज का दिखना मुश्किल हो गया है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सुबह शुरू होने वाला कोहरा हवा तेज हो जाने से कोहरा या धुंध सतह से करीब एक से दो हजार फीट ऊपर जा कर परत के रूप में इकट्टी हो जाती है. इससे दिन में सूरज की रोशनी सतह तक नहीं आ पा रही है. लिहाजा उच्चतम तापमान गिर जाता है. इस मौसमी परिस्थिति में वातावरण में लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है.
Also Read: Bihar Weather: नए साल का आगाज हुआ सर्दी के साथ, सर्द पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन और ठिठुरन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




