Aaj Bihar Ka Mausam: अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, खूब गरजेंगे बादल, गिरेगा ठनका, IMD का अलर्ट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 14 Sep 2025 1:28 PM
सांकेतिक तस्वीर
Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार के 6 जिलों सारण, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, रोहतास, गया और शोखपुरा में अगले दो से तीन घंटों में भयंकर बारिश होगी. मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही सीतामढ़ी, शिवहर और औरंगाबाद में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज कुछ ज्यादा ही बिगड़ने वाला है. पटना मौसम विभाग की तरफ से 6 जिलों में अगले दो से तीन घंटों में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की गई है. उन जिलों में सारण, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, रोहतास, गया और शोखपुरा शामिल है. इसके साथ ही तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, सीतामढ़ी, शिवहर और औरंगाबाद में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान भारी बारिश के साथ जोर-जोर से बादल गरजने और ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई है. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. इसके अलावा कई जिलों में दिनभर बादल छाए रह रहे हैं.
अगले 72 घंटों के लिए अलर्ट
दरअसल, दक्षिण-पूर्वी बिहार में 15 से 17 सितंबर तक भारी बारिश के आसार बने रहेंगे. यानी कि अगले 72 घंटे सावधानी बरतने की जरूरत है. मौसम विभाग की माने तो, कई इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. साथ ही, भारी बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.
लोगों से की गई अपील
विभाग ने अपील की है कि वज्रपात और बिजली से बचाव के लिए लोग सुरक्षित जगहों पर शरण लें. खुले जगहों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है. खासकर किसानों को अलर्ट रहने की अपील की गई है. ऐसे मौसम में किसानों को खेत में नहीं रहने की सलाह दी गई है. मौसम की स्थिति सामान्य होने तक घरों में रहने की सलाह दी गई है.
कई हिस्सों में बढ़ रहा बाढ़ का खतरा
दूसरी तरफ लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. पटना में गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है. कई निचले इलाकों में खतरा बढ़ गया है. लोगों की चिंता बढ़ गई है. हालांकि, आपदा प्रबंधन की टीम तटीय इलाकों पर नजर बनाई हुई है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी अलर्ट मोड में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










