Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब से बदलेगा मौसम

Published by : Preeti Dayal Updated At : 06 Oct 2025 7:39 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार के 32 जिलों के लिए आज मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान तेज हवा, बिजली चमकने और ठनका गिरने की भी संभावना है. इसके साथ ही अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

विज्ञापन

Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार के अलग-अलग जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. कहीं तेज बारिश तो कहीं दिनभर काले बादल छाए रह रहे हैं. इस बीच आज मौसम विभाग ने 32 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की. इस दौरान ठनका गिरने, बिजली चमकने और तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है.

7 अक्टूबर के बाद बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग की माने तो, आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, खगड़िया, औरंगाबाद, पटना के अलावा अन्य जिलों के लिए भी चेतावनी जारी की गई. इसके साथ ही 7 अक्टूबर तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है. कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश तो कहीं दिनभर काले बादल छाए रहेंगे. हालांकि, इसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है.

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर

इसके साथ ही मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, बंगाल की खाड़ी और उसके आस-पास के इलाके में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है. इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी और मध्य भारत की तरफ से हवा नमी लेकर आ रही. जिसके कारण बिहार के ऊपर मानसूनी ट्रफ लाइन एक्टिव हो गया है. इसके साथ ही बारिश का मौसम बना हुआ है.

वीरपुर बराज के 56 फाटक खोले गए

जानकारी के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश से बिहार की कई नदियां उफान पर आ गई है. कोसी में पानी बढ़ने के कारण वीरपुर बराज के सभी 56 फाटक खोल दिए गए. इसके साथ ही कोसी बराज से करीब पांच लाख 33 हजार 540 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. हालांकि, तटीय इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है.

क्या है पटना में मौसम का हाल?

पटना में मौसम की बात करें तो, रविवार को धूप-छांव का दौर जारी रहा. जबकि आज मौसम विभाग ने दिनभर बादल छाए रहने और शाम-शाम तक हल्की बारिश की संभावना जताई. इसके साथ ही अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के ही आस-पास रह सकता है.

Also Read: तो इन दो पार्टियों की वजह से नहीं हुआ सीटों का ऐलान, तेजस्वी के आवास पर बैठक बेनतीजा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन