ePaper

Aaj Bihar Ka Mausam: पूरे प्रदेश में आज बारिश का यलो अलर्ट, 2 दिन आसमान से गिरेगी आफत..

Updated at : 12 Sep 2025 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Bihar Ka Mausam

Aaj Bihar Ka Mausam

Aaj Bihar Ka Mausam:बिहार पर मौसम की दोहरी मार—एक तरफ आसमान से आफत बरस रही है, दूसरी तरफ नदियां उफान पर हैं. आने वाले दिनों में बारिश और बाढ़ दोनों से सतर्क रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार में मानसून ने फिर से जोर पकड़ लिया है. मौसम विभाग ने पूरे राज्य में 18 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं गंगा, गंडक और कमला जैसी नदियां खतरे के निशान पर बह रही हैं. लगातार बारिश और नदियों में छोड़े गए पानी से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.

बिहार में मौसम की चौतरफा मार

बिहार में अब मौसम की चौतरफा मार देखने को मिल रही है. एक तरफ भीषण बारिश और गरज-चमक ने लोगों को डरा रखा है. वहीं, दूसरी तरफ बाढ़ भी लोगों का सबकुछ बहा ले जाने को उतारू है. गुरुवार को तो पटना, आरा, समस्तीपुर, सारण, बक्सर, बेतिया सहित दर्जनों जिलों में मूसलाधार बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश गया जी में 41.6 मिमी रिकॉर्ड किया गया.

पटना स्थित आईएमडी ने साफ चेताया है कि आज और कल घर से निकलते समय मौसम का मिजाज देख कर ही निकलें. इन दो दिनों में बिहार के कई जिलों में भीषण बारिश होने की संभावना है. साथ ही ठनका गिरने की संभावना भी बहुत अधिक है. इसीलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

आज इन जिलों में होगी भारी बारिश

आज यानी शुक्रवार को पूरे बिहार में बारिश होने की संभावना है लेकिन सबसे अधिक संभावना उत्तर बिहार के सभी जिलों में है. सीतामढ़ी और किशनगंज में तो अति भारी बारिश जबकि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर और अररिया में भारी बारिश होगी. इन सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इसके अलावा पटना सहित दक्षिण बिहार के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. दिन में एक या दो स्पेल बारिश हो सकती है. कोई खास चेतावनी जारी नहीं है.

कल इन जिलों के लिए आफत

कल यानि शनिवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सुपौल और अररिया में भारी बारिश जबकि किशनगंज में अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. इसके अलावा शेष जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है. धूप से राहत मिलेगी.
रविवार को तो पूरे बिहार में मूसलाधार बारिश का आसार है. यह सिलसिला 17 सितम्बर तक जारी रहने का पूर्वानुमान है.

उत्तर और दक्षिण बिहार का हाल

उत्तर बिहार में हालात ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं. सीतामढ़ी और किशनगंज में अति भारी बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि पश्चिम और पूर्वी चंपारण, शिवहर और अररिया में भीषण बारिश होगी. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है. दूसरी ओर पटना और दक्षिण बिहार के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और दिन में एक-दो दफा बारिश होगी. राजधानी पटना का तापमान भी गिरने लगा है. अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

नदियों का जलस्तर डरा रहा है

गंडक बराज से एक लाख 23 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे बगहा और आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. बेगूसराय में गंगा नदी सड़क पर बहने लगी है.

नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश से कमला नदी भी उफान पर है. इस वजह से राज्य में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है.

Also read: Bihar Election 2025: नीतीश के मंत्री का तेजस्वी पर हमला, बोले- अब विपक्ष के नेता कहलाने लायक भी नहीं रहेंगे…

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन