Bihar Election 2025: नीतीश के मंत्री का तेजस्वी पर हमला, बोले- अब विपक्ष के नेता कहलाने लायक भी नहीं रहेंगे…
जनक राम और तेजस्वी यादव की फाइल फोटो
Bihar Election 2025: गया के पटना रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में बेलागंज विधानसभा क्षेत्र का एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. एससी-एसटी कल्याण मंत्री जनक राम ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2025 में एनडीए प्रचंड जीत हासिल करेगा.
Bihar Election 2025: गया जिले के पटना रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में शनिवार को बेलागंज विधानसभा क्षेत्र का एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के एससी-एसटी कल्याण मंत्री जनक राम उपस्थित रहे. सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय कुमार मांझी ने की, जबकि संचालन जदयू नगर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद काशिफ अंसारी ने किया.
आपके शहर में
मंत्री ने तेजस्वी पर बोला हमला
सम्मेलन में मंत्री जनक राम ने विपक्षी दलों और खासकर तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में तेजस्वी यादव की प्रासंगिकता लगातार घटती जा रही है. जनक राम ने तीखे अंदाज में कहा कि “तेजस्वी अब विपक्ष के नेता कहलाने लायक भी नहीं रहेंगे.”
बिहार ने हर क्षेत्र में नई ऊंचाई हासिल की- जनक राम
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं और उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में बिहार ने हर क्षेत्र में नई ऊंचाई हासिल की है. सड़क, वायु और जल मार्ग के साथ-साथ स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है. उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत से सत्ता में लौटेगा.
बूथ स्तर को मजबूत करना भाजपा की प्राथमिकता
कार्यक्रम में एनडीए गठबंधन की सभी पांच घटक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. सम्मेलन का मुख्य फोकस बूथ स्तर को मजबूत करना रहा. मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की उपलब्धियों के सामने विपक्षी दल टिकने की स्थिति में नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए