ePaper

Aadhaar Update Alert: अब आधार कार्ड में नाम-पता और बायोमेट्रिक अपडेट करने के लिए जेब से देने होंगे रुपये

Updated at : 05 Oct 2025 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
Aadhaar Update Alert

Aadhaar Update Alert

Aadhaar Update Alert: अगर आप अपना नाम, पता या बायोमेट्रिक डिटेल्स अपडेट कराने जा रहे हैं तो अब जेब पर थोड़ा ज्यादा असर पड़ेगा. यूआइडीएआइ ने आधार से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए नयी दरों की घोषणा कर दी है, जो पूरे देश में एक साथ लागू होंगी.

विज्ञापन

Aadhaar Update Alert: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) ने आधार सेवाओं के लिए नई दरें तय कर दी हैं. ये दरें एक अक्टूबर 2025 से प्रभावी होकर 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगी. नया आधार बनवाना अभी भी पूरी तरह निःशुल्क रहेगा, लेकिन किसी भी प्रकार का अपडेट — चाहे वह बायोमेट्रिक हो या डेमोग्राफिक — अब निर्धारित दर पर ही होगा. इस संरचना में यह बदलाव सेवा संचालन की लागत, तकनीकी उन्नयन और आधार केंद्रों के रखरखाव को ध्यान में रखते हुए किया गया है.

बायोमेट्रिक अपडेट पर सबसे अधिक 125 रुपये का चार्ज

नई दरों के अनुसार, चाहे बच्चे हों या वयस्क, सभी को बायोमेट्रिक जानकारी बदलवाने पर अब एक समान राशि देनी होगी. जिन लोगों की आयु 7 से 15 वर्ष और 17 वर्ष से अधिक है, उनके लिए बायोमेट्रिक अपडेट पर 125 रुपये का शुल्क तय किया गया है. यही चार्ज 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष के आयु वर्ग वालों पर भी लागू होगा.

नाम-पता बदलने पर भी देना होगा शुल्क

अब डेमोग्राफिक अपडेट यानी नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या अन्य व्यक्तिगत जानकारी में बदलाव के लिए 75 रुपये देना होगा. पहले कई मामलों में यह प्रक्रिया कम खर्चीली थी या कुछ अपडेट ऑनलाइन बिना शुल्क के भी संभव थे, लेकिन नई व्यवस्था में सभी डेमोग्राफिक बदलावों पर एक समान लागू किया गया है.

ऑनलाइन सस्ता, केंद्र पर थोड़ा महंगा

पहचान या पते से जुड़े दस्तावेज अपडेट कराने के लिए भी रुपये तय किए गए हैं. अगर कोई नागरिक आधार सेवा केंद्र पर जाकर दस्तावेज अपडेट कराता है, तो उसे 75 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं, ऑनलाइन माध्यम से यही प्रक्रिया कराने पर रुपये घटकर 30 रुपये होगा. इससे नागरिकों को डिजिटल सेवाओं के प्रति प्रोत्साहित करने का संकेत भी मिलता है.

रंगीन प्रिंट और खोज पर भी देना होगा 40 रुपये

यूआइडीएआइ ने आधार खोज (Aadhaar Search) या रंगीन प्रिंट निकलवाने की सेवाओं पर भी रुपये निर्धारित किया है. अब इन सेवाओं के लिए 40 रुपये का भुगतान करना होगा. यह दर उन लोगों पर लागू होगा जो केंद्रों से अपने आधार की प्रति या कलर प्रिंट प्राप्त करना चाहते हैं.

लागत और टेक्नोलॉजी अपग्रेड को ध्यान में रखकर बढ़े दाम

प्राधिकरण ने कहा है कि शुल्क संरचना में यह संशोधन केवल राजस्व के लिए नहीं, बल्कि सेवा गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए किया गया है. आधार केंद्रों के संचालन, टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन, डेटा सुरक्षा और रखरखाव पर होने वाला व्यय लगातार बढ़ रहा है. नई दरों से इन सेवाओं को दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ बनाने में मदद मिलेगी.

तीन साल तक लागू रहेंगी नई दरें

ये नई दरें 1 अक्टूबर 2025 से लागू होकर 30 सितंबर 2028 तक पूरे देश में प्रभावी रहेंगी. इस अवधि में दरों में कोई और बदलाव नहीं होगा. नागरिकों को अब आधार से जुड़ी सेवाओं का लाभ लेने से पहले निर्धारित दर की जानकारी रखना जरूरी होगा, ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो.

Also Read: Rajgir Cricket Stadium : बिहार को मिला इंटरनेशनल क्रिकेट का नया अड्डा, 40 हजार की क्षमता वाला भव्य स्टेडियम तैयार

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन