IIT खड़गपुर में बिहार के छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में फंदे से लटका मिला शव, मां से की थी आखिरी बात

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 May 2025 12:47 PM

विज्ञापन

मृतक की फाइल फोटो

Suicide News: IIT खड़गपुर के मदनमोहन मालवीय हॉस्टल में रह रहे बिहार के शिवहर निवासी छात्र मोहम्मद आसिफ कमर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. सिविल इंजीनियरिंग के थर्ड ईयर के छात्र आसिफ का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला, जिससे संस्थान में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Suicide News: देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT खड़गपुर से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है. बिहार के शिवहर जिले के निवासी और सिविल इंजीनियरिंग के थर्ड ईयर के छात्र मोहम्मद आसिफ कमर का शव रविवार सुबह उनके हॉस्टल रूम में फंदे से लटका मिला. आसिफ की उम्र करीब 21 वर्ष थी और वे खड़गपुर कैंपस के मदनमोहन मालवीय हॉस्टल में रह रहे थे.

पुलिस को सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली, जब आसिफ के दोस्तों ने कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर हॉस्टल सुपरिटेंडेंट को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो आसिफ का शव पंखे से लटका हुआ मिला. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खड़गपुर महकमा अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने ‘अननेचुरल डेथ’ का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

फोरेंसिक टीम को मिले हैं कुछ अहम सुराग

आसिफ ने 3 मई की रात लगभग 12 बजे अपनी मां साहिबा रानी से आखिरी बार बात की थी. उन्होंने बताया, “उसने कहा कि मम्मी, मुझे भूख लगी है, मैं कैंटीन जा रहा हूं.” इसके बाद उसका फोन कट गया और अगली सुबह उसका शव मिला. IIT प्रशासन की PRO पौलामी मोंडल ने बताया कि फोरेंसिक टीम को कुछ अहम सुराग मिले हैं और जांच जारी है. छात्र के दो भाई रविवार रात खड़गपुर पहुंचे और अब शव को लेकर गांव लौट रहे हैं.

शिक्षा से जुड़ा है छात्र आसिफ का परिवार

आसिफ का परिवार शिक्षा से जुड़ा है. उनकी मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं और पिता मोहम्मद कमरुद्दीन पिछले साल शिक्षक पद से रिटायर हुए थे. परिवार और रिश्तेदारों के अनुसार, आसिफ बेहद होशियार और मेहनती छात्र था. उसे कभी पढ़ाई या प्रतियोगिता परीक्षा का डर नहीं था. उसकी अचानक मौत ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है.

अप्रैल में दो छात्रों ने की थी आत्महत्या

इस साल IIT खड़गपुर में छात्र की मौत का यह तीसरा मामला है. इससे पहले जनवरी और अप्रैल में दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली थी. लगातार हो रही इन घटनाओं ने संस्थान में मानसिक स्वास्थ्य और छात्रों पर पड़ने वाले दबाव पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

फिलहाल, पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल में जुटी है. दोस्तों और साथियों से पूछताछ की जा रही है. वहीं, आसिफ के गांव शिवहर में मातम पसरा है और हर कोई यह समझने की कोशिश कर रहा है कि पढ़ाई में अव्वल रहने वाला यह छात्र अचानक कैसे जिंदगी से हार गया.

Also Read: देश का सबसे बड़ा अस्पताल बनेगा PMCH, अब हेलिपैड से मिलेगी एयर एम्बुलेंस की सुविधा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन