बिहार में एक दिन में रिकॉर्ड डेढ़ लाख सैंपलों की हुई जांच, 1978 नये कारोना संक्रमित मिले, अब तक कुल 741 मौतें

Published at :04 Sep 2020 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में एक दिन में रिकॉर्ड डेढ़ लाख सैंपलों की हुई जांच, 1978 नये कारोना संक्रमित मिले, अब तक कुल 741 मौतें

पटना : बिहार में पहली बार रिकॉर्ड एक लाख 50 हजार 195 सैंपलों की जांच की गयी. यह जांच गुरुवार को की गयी. डेढ़ लाख से ज्यादा सैंपलों की जांच में 1978 नये कोरोना पॉजिटिव मामले पाये गये. वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान 1434 लोग स्वस्थ हुए हैं.

विज्ञापन

पटना : बिहार में पहली बार रिकॉर्ड एक लाख 50 हजार 195 सैंपलों की जांच की गयी. यह जांच गुरुवार को की गयी. डेढ़ लाख से ज्यादा सैंपलों की जांच में 1978 नये कोरोना पॉजिटिव मामले पाये गये. वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान 1434 लोग स्वस्थ हुए हैं.

बिहार में शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट 87.70 प्रतिशत हो गया. अब तक राज्य में कुल एक लाख 44 हजार 134 कोरोना पॉजिटिव मामले हुए हैं. इनमें एक लाख 26 हजार लोग स्वस्थ हो चुके हैं. कोरोना पॉजिटिव होनेवालों में अभी तक सिर्फ 741 की मौत हुई है.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, पटना जिले में सर्वाधिक 258 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये. राजधानी पटना के अलावा दो और जिलों में आंकड़ा सौ से ज्यादा रहा. मुजफ्फरपुर जिले में 134 और अररिया जिले में 117 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं.

इसके अलावा 14 जिलों में 50 से 100 के बीच कोरोना संक्रमित पाये गये. भागलपुर में 91, पूर्णिया में 91, नवादा में 88, पूर्वी चंपारण में 84, सहरसा में 64, गोपालगंज में 64, सारण में 63, मधुबनी में 61, समस्तीपुर में 57, सीतामढ़ी में 54, बेगूसराय में 52, पश्चिम चंपारण में 52, गया में 52 और सुपौल में 51 कोरोना संक्रमित पाये गये.

वहीं, औरंगाबाद में 49, नालंदा में 46, दरभंगा में 37, रोहतास में 34, कटिहार में 32, भोजपुर में 30, लखीसराय में 29, मधेपुरा में 29, शिवहर में 27, किशनगंज में 25, शेखपुरा में 25, बांका में 24, वैशाली में 24 जहानाबाद में 19, बक्सर में 18, सीवान में 18, अरवल में 16, जमुई में 13, खगड़िया में 11, कैमूर में चार और मुंगेर में चार नये मामले पाये गये हैं.

दूसरे राज्यों के संक्रमितों में रांची, जबलपुर, इंदौर के एक-एक और देवघर के दो व्यक्तियों का सैंपल पटना में पॉजिटिव पाया गया है. इसी तरह से गढ़वा के एक व्यक्ति का सैंपल रोहतास में, हजारीबाग के एक व्यक्ति का सैंपल रोहतास में, हजारीबाग के एक व्यक्ति का सैंपल गया में जबकि उत्तर दिनाजपुर के एक व्यक्ति का सैंपल किशनगंज में पॉजिटिव पाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन