JDU के साथ दोबारा गठबंधन संबंधी कयासों पर बोले रुडी, मैं नीतीश की चाहत स्पष्ट नहीं कर सकता

Updated at : 01 Jun 2017 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
JDU के साथ दोबारा गठबंधन संबंधी कयासों पर बोले रुडी, मैं नीतीश की चाहत स्पष्ट नहीं कर सकता

भोपाल : भाजपा एवं जनता दल (यूनाइटेड) के बीच दोबारा गठबंधन होने के कयासों के बीच केंद्रीय उद्यमता एवं कौशल विकास मंत्री :स्वतंत्र प्रभार: राजीव प्रताप रुडी ने आज कहा कि नीतीश जी क्या चाहते हैं, इसे वह स्पष्ट नहीं कर सकते हैं. नीतीश कुमार केएनडीए के नये सहयोगी होने संबंधी सवाल पर रुडी ने […]

विज्ञापन

भोपाल : भाजपा एवं जनता दल (यूनाइटेड) के बीच दोबारा गठबंधन होने के कयासों के बीच केंद्रीय उद्यमता एवं कौशल विकास मंत्री :स्वतंत्र प्रभार: राजीव प्रताप रुडी ने आज कहा कि नीतीश जी क्या चाहते हैं, इसे वह स्पष्ट नहीं कर सकते हैं. नीतीश कुमार केएनडीए के नये सहयोगी होने संबंधी सवाल पर रुडी ने कहा, ‘‘बिहार के बारे में कोई सिंपल विश्लेषण निकालना मेरे लिए बड़ा कठिन है. नीतिश जी क्या चाहते हैं यह मैं कुछ भी स्पष्ट नहीं कर पाउंगा.’ भाजपा को साफ-सुथरी राजनीति करने वाली पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जातिवाद, तुष्टीकरण एवं परिवारवाद के खिलाफ है, जबकि बिहार की राजनीति इसके विपरीत है.

राजीव प्रताप रुडी ने कहा, ‘‘भाजपा साफ-सुथरी पार्टी है. हमारी एक पॉलिटिकल फिलॉसफी है. हम जातिवाद के खिलाफ हैं, तुष्टिकरण के खिलाफ है और परिवारवाद के खिलाफहैं. देश में सिर्फ एक ही राज्य है, जो ‘प्रतिवाद’ की राजनीति कर रहा है. वह बिहार है.’ उन्होंने नीतीश सरकार पर तुष्टीकरण एवं जातिवाद होने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘बिहार में पूरी तरह से तुष्टीकरण की नीति है, वहां पूरी तरह से जातिवाद है और वहां आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव परिवारवाद की राजनीति भी चला रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार के बारे में कोई सामान्य विश्लेषण निकालना बड़ा कठिन है. नीतिश जी क्या चाहते हैं यह मैं कुछ भी स्पष्ट नहीं कह पाउंगा.’ हालांकि, नीतीश कुमार ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए और भाजपा से दोबारा गठबंधन करने से इनकार किया है. नीतीश ने कहा है कि वह बाढ की समस्या एवं गंगा में सिल्ट के अलावा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने समेत राज्य से जुड़े मसलों पर मोदी से चर्चा की थी और केंद्र से सहयोग मांगा था.

गौरतलब है कि जदयू ने भाजपा द्वारा नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित करने के बाद वर्ष 2013 में भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया था. अगले महीने होने वाले देश के राष्ट्रपति पद के लिए राजग एवं विपक्षी दलों के निर्विरोध उम्मीदवार खड़ा करने की संभावनाओं पर पूछे गये सवाल पर रुडी ने बताया, ‘‘कौन राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी होगा, इसके लिए भाजपा अपने राजग के सहयोगी दलों के साथ मिलकर निर्णय लेगा. यह अच्छा होगा कि हमारे द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए खड़ा किया गया प्रत्याशी उन्हें (विपक्ष) भी पसंद आये और वे उस पर सहमत हो जाये.’

पेट्रोल पंप के आवंटन पर मंत्री तेज प्रताप यादव को नोटिस

शराबबंदी नीति पर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘बिहार में शराबबंदी जरुर है, लेकिन शराब अब भी बिक रही है. शराब के लिए पुलिस वहां छात्रों की भी जांच करती है. पुलिस बच्चों के बैग चेक करे, तो उत्तर भी उन्हें देना चाहिए.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन