बिहार के लोग अगले 72 घंटे के लिए हो जाएं सावधान, IMD ने आंधी-तूफान और बारिश को लेकर जारी किया डबल अलर्ट
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Ka Mausam: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में कहा कि 4 से 6 मई तक राज्य के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी रहेगा. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम लगातार बदलता रहेगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 4, 5 और 6 मई के लिए अलग-अलग जिलों में येलो, ऑरेंज और ग्रीन अलर्ट जारी किया है. इस दौरान गरज के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है.
4 मई को कहां रहेगा ज्यादा खतरा
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 मई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा, गरज, वज्रपात और बारिश का खतरा है.
पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका और भागलपुर में येलो अलर्ट है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की हवा के साथ मौसम खराब रह सकता है.
5 मई को पूरे बिहार में येलो अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 5 मई को लगभग पूरे बिहार में येलो अलर्ट रहेगा. पश्चिम चंपारण से लेकर किशनगंज, पटना, गया, भागलपुर, मुंगेर, सीवान, दरभंगा, पूर्णिया समेत सभी जिलों में गरज, बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज हवा चल सकती है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
6 मई को दक्षिण बिहार को राहत
6 मई को कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, पटना, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, बेगूसराय और खगड़िया में मौसम सामान्य हो सकता है.
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और मधेपुरा में येलो अलर्ट जारी रहेगा. यहां हल्की बारिश, गरज और तेज हवा की संभावना बनी रहेगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन शुरू, राम कृपाल यादव बोले- अब और समय नहीं लगेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










