ePaper

प्रभुनाथ को उम्रकैद के बाद पीड़ित के भाई ने कहा - वह जन्मजात हत्यारे, जब भी यहां से गुजरूंगा हजारीबाग कोर्ट को प्रणाम करूंगा

Updated at : 23 May 2017 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभुनाथ को उम्रकैद के बाद पीड़ित के भाई ने कहा - वह जन्मजात हत्यारे, जब भी यहां से गुजरूंगा हजारीबाग कोर्ट को प्रणाम करूंगा

हजारीबाग : विधायक अशोक सिंह हत्याकांड मामले में आज अदालत ने पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को उम्र कैद की सजा सुनायी है. फैसले के तुरंत बाद अशोक सिंह के भाई तारकेश्वर सिंह ने कहा कि न्याय के मंदिर को प्रणाम करता हूं. जब-जब हजारीबाग कोर्ट से गुजरूंगा तो यहां उतरकर प्रणाम करूंगा. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

हजारीबाग : विधायक अशोक सिंह हत्याकांड मामले में आज अदालत ने पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को उम्र कैद की सजा सुनायी है. फैसले के तुरंत बाद अशोक सिंह के भाई तारकेश्वर सिंह ने कहा कि न्याय के मंदिर को प्रणाम करता हूं. जब-जब हजारीबाग कोर्ट से गुजरूंगा तो यहां उतरकर प्रणाम करूंगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में न्याय मिलता है. पूर्व सांसद व राजद नेता प्रभुनाथ सिंह के बारे में उन्होंने कहा कि प्रभुनाथ सिंह जन्मजात अपराधी हैं.उनकी हत्यारे की प्रवृति रही है, जेल में भी वो शांत नहीं बैठेंगे.

दिवंगत विधायक अशोक सिंह हत्या मामले केफैसले के ठीक पहले मीडिया के सामनेउनकी पत्नी चांदनी देवी आयीं. उन्होंने कहा कि न्याय पाने के लिए मुझे 22 साल तक इंतजार करना पड़ा. दो बच्चे को लेकर बड़ी मुश्किल से हमने यह लड़ाई लड़ी. विधायक अशोक सिंह के निधन के दौरान उनके बच्चे ढाई व साढ़े तीन साल के थे. अशोक सिंह के चुनाव जीतने के 90 दिनों बाद ही उनकी हत्या की गयी थी. 8 दिसंबर, 1991 को मशरक के जिला परिषद कांप्लेक्स में उन पर गोलियों से ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी थी, जिसमें वे तब बिल्डिंग में छिप कर किसी तरह बच गये थे, लेकिन कुछ साल बाद 1995 में पटना स्थित उनके आवास पर उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गयी. इस मामले प्रभुनाथ सिंह सहित अन्य पर आरोप लगा था. इस मामले में पटनासचिवालयथाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

बाहुबली नेताहैंप्रभुनाथ सिंह
बिहार की राजनीति में लंबे समय तक प्रासंगिक रह चुके प्रभुनाथ कभी लालू प्रसाद तो कभी नीतीश कुमार के करीबी रह चुके हैं. सुनवाई से एक दिन पहलेप्रभुनाथ सिंह नर्वस थे. बताया जा रहा है कि जेल में प्रभुनाथ सिंह ने खाना भी नहीं खाया था. 20 मिनट तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये चल रही सुनवाई के दौरान चेहरा उतरा हुआ था. कोर्ट के बाहर आज उनके समर्थक भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन