भगवा गमछा किसी को मारने का लाइसेंस बन चुका है : लालू

Updated:
विज्ञापन
भगवा गमछा किसी को मारने का लाइसेंस बन चुका है : लालू

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने झारखंड के सरायकेला में बच्चा चोरी के आरोप में चार लोगों की हत्या को लेकर भाजपा को कठघरे में खड़ा किया है. रविवार को उन्होंने सरायकेला की घटना पर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि बीजेपी शासित राज्यों में भाजपाइयों का भगवा गमछा किसी को भी मारने […]

विज्ञापन
पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने झारखंड के सरायकेला में बच्चा चोरी के आरोप में चार लोगों की हत्या को लेकर भाजपा को कठघरे में खड़ा किया है. रविवार को उन्होंने सरायकेला की घटना पर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि बीजेपी शासित राज्यों में भाजपाइयों का भगवा गमछा किसी को भी मारने का लाइसेंस बन चुका है. देश नकारात्मकता और अराजकता के घनघोर अंधेरे मे जी रहा है.
लालू प्रसाद ने भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के उस बयान पर भी जवाब दिया है जिसमें कहा गया है कि यह जितना हिंदुओं का है उतना ही मुसलमानों का, उतना ही दलितों और आदिवासियों का.
इसके जवाब में लालू प्रसाद ने लिखा है कि केवल जुबानी ही ना बोलें. पहले यह बताओ मोदी कैबिनेट में कितने दलित/आदिवासी और पिछड़े कैबिनेट मंत्री है. उनका कुल प्रतिशत क्या है? होश आ जायेगा. रविशंकर प्रसाद द्वारा महागठबंधन को स्वार्थबंधन कहने पर लालू प्रसाद ने लिखा है कि फिर तो आपके तर्कनुसार आप ज्यादा स्वार्थी और डरपोक हैं, क्योंकि आपके एनडीए मे 33 पार्टियां हैं. जनाब कितनी? 33. हम इतने हो गये तो ढूंढ़े नही मिलोगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन