झारखंड से अगवा व्यवसायी पुत्र को पटना पुलिस ने सकुशल छुड़ाया

Published at :11 May 2017 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड से अगवा व्यवसायी पुत्र को पटना पुलिस ने सकुशल छुड़ाया

पटना : झारखंड से अगवा किये गये एक व्यवसायी के पुत्र कोपटनाकी पुलिस ने सकुशल बरामदकरलिया है. बरामद किया गया युवक गढ़वा के व्यवसायी प्रदीप उपाध्याय का पुत्र राहुल उपाध्याय बताया जा रहा है. पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के धनुकी मोड़ के पास पुलिस ने 23 साल के राहुल को बरामद किया. फिलहाल पुलिस […]

विज्ञापन

पटना : झारखंड से अगवा किये गये एक व्यवसायी के पुत्र कोपटनाकी पुलिस ने सकुशल बरामदकरलिया है. बरामद किया गया युवक गढ़वा के व्यवसायी प्रदीप उपाध्याय का पुत्र राहुल उपाध्याय बताया जा रहा है. पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के धनुकी मोड़ के पास पुलिस ने 23 साल के राहुल को बरामद किया. फिलहाल पुलिस राहुल से पूछताछ कर रही है.

पटना के एसएसपी मनु महाराज के अनुसार अपहरणकर्ता राहुल उपाध्याय को लेकर पटना पहुंचे थे और उसी दौरान पुलिस को इसकी सूचना मिली जिसके आधार पर पुलिस ने राहुल को बरामद किया. राहुल के पिता प्रदीप उपाध्याय एक व्यवसायी हैं जो गढवा के रंका बौलिया इलाके में रहते हैं. पटना पुलिस ने राहुल की बरामदगी की सूचना झारखंड पुलिस और उसके परिवार के लोगों को दे दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन