RSS और भाजपा खतरनाक : लालू प्रसाद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बाबरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि भाजपा और आरएसएस एक खतरनाक पार्टी है. ये लोग सोची समझी राजनीति कर रहे हैं. अच्छा है सुप्रीम कोर्ट और सीबीआइ ने अपने दम पर ये फैसला लिया. प्रसाद ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी अब राष्ट्रपति नहीं […]
विज्ञापन
पटना : बाबरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि भाजपा और आरएसएस एक खतरनाक पार्टी है. ये लोग सोची समझी राजनीति कर रहे हैं. अच्छा है सुप्रीम कोर्ट और सीबीआइ ने अपने दम पर ये फैसला लिया. प्रसाद ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी अब राष्ट्रपति नहीं बन सकेंगे. उनकी लाइन को अपनों ने ही काट दिया.
आडवाणी के चेले को जवाब देना चाहिए. दोषी लोग इस्तीफा दें या न दें यह उनका मामला है. नरेंद्र मोदी ने आडवाणी का रास्ता काट दिया. लालू प्रसाद ने कहा है कि आरएसएस के इशारे पर भाजपा ने आडवाणी को किनारे कर दिया. वहीं, राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे, प्रधान महासचिव मुंद्रिका सिंह यादव और प्रदेश प्रवक्ता प्रगति मेहता ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










