MCD चुनाव : 9 अप्रैल को नीतीश कुमार बुराड़ी और बदरपुर में करेंगे जनसभा को संबोधित

पटना / नयी दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार 9 अप्रैल को नयी दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीतीश कुमार 9 अप्रैल को बुराड़ी बदरपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनावों के मद्देनजर पार्टी […]
पटना / नयी दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार 9 अप्रैल को नयी दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीतीश कुमार 9 अप्रैल को बुराड़ी बदरपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनावों के मद्देनजर पार्टी के पक्ष में मुख्यमंत्री दो रैलियों को संबोधित करेंगे. जदयू ने चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी पिछले दिनों जारी की है.
नयी दिल्ली जदयू इकाई के नेताओं ने मीडिया को जानकारी दी है कि बिहार में शराबबंदी का मॉडल और सुशासन चुनाव प्रचार में पार्टी का पलड़ा भारी करेगा. वहीं दिल्ली के कई स्थानीय नेता लगातार जदयू का दामन थाम रहे हैं. जानकारी के मुताबिक जदयू अपने प्रचार अभियान के तहत इस रैली का आयोजन करने जा रही है.पहली रैली उत्तरी दिल्ली में हो रही है जबकि दूसरी दक्षिणी दिल्ली में.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




