‘सात जन्मों तक भी नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नहीं बन सकते’

पटना : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. मीडिया से बातचीत में कहा है कि सात जन्मों तक भी नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नहीं बन सकते. राजनीतिक जानकारों की मानें तो प्रेम कुमार के इस बयान के बाद बिहार में सियासी गरमी बढ़ने की […]
पटना : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. मीडिया से बातचीत में कहा है कि सात जन्मों तक भी नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नहीं बन सकते. राजनीतिक जानकारों की मानें तो प्रेम कुमार के इस बयान के बाद बिहार में सियासी गरमी बढ़ने की संभावना है. प्रेम कुमार विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे.
Saat janmon tak bhi Nitish Kumar Pradhan Mantri nahi ban sakte: Prem Kumar, Leader of Opposition in Bihar Assembly pic.twitter.com/maLatgRnpW
— ANI (@ANI) March 29, 2017
इससे पूर्व विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकारी की तुष्टीकरण की नीति के आरोप में जमकर हंगामा किया. हाल में शिक्षकों पर पुलिसिया लाठी चार्ज के साथ जदयू के विधायक मेवालाल चौधरी की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी सदस्य लगातार सदन में हंगामा करते आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




