#PATNA सेक्स स्कैंडल मामले में फंसे ब्रजेश पांडेय ने बहस के लिए कोर्ट से मांगी मोहलत

Updated at : 03 Mar 2017 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
#PATNA सेक्स स्कैंडल मामले में फंसे ब्रजेश पांडेय ने बहस के लिए कोर्ट से मांगी मोहलत

पटना :बिहार के बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में एससी-एसटी कोर्टमें आज कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडेय की अग्रिम जमानत अर्जी पर कोई फैसला नहीं हो सका. कोर्ट में ब्रजेश पांडेय के वकील ने बहस के लिए मोहलत मांगी. इस आधार पर कोर्ट ने 9 मार्च की नयी तारीख मुकर्रर कर दी है. इससे पहले इस मामलेमेंमुख्य […]

विज्ञापन

पटना :बिहार के बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में एससी-एसटी कोर्टमें आज कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडेय की अग्रिम जमानत अर्जी पर कोई फैसला नहीं हो सका. कोर्ट में ब्रजेश पांडेय के वकील ने बहस के लिए मोहलत मांगी. इस आधार पर कोर्ट ने 9 मार्च की नयी तारीख मुकर्रर कर दी है.

इससे पहले इस मामलेमेंमुख्य आरोपी आॅटोमोबाइल कारोबारी निखिल प्रियदर्शी की अग्रिम जमानत अर्जी पर गुरुवारको सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था. एससी-एसटी कोर्ट से अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होने के बाद निखिल के पास पटना हाई कोर्ट में जाने का रास्‍ता अब भी बचता है.हालांकि माना जा रहा है कि बढ़ते हंगामा के कारण बिहार पुलिस कीविशेष जांच टीम पहले ही गिरफ्तार कर लेगी. निखिल की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी का दौर लगातार जारी है. वहीं, ब्रजेश की गिरफ्तारी सुनवाई तक रोकने के लिए भी कोर्ट ने कोई आदेश नहीं दिया है .

उल्लेखनीय है कि निखिल प्रियदर्शी व अन्‍य के खिलाफ पूर्व मंत्री की बेटी ने 22 दिसंबर 2016 को पटना के हरिजन थाने में यौन शोषण की रिपोर्ट लिखाई थी. बाद में,दुष्कर्म की बात सामने आई. आगे जांच में बिहार प्रदेश कांग्रेसके उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय का नाम भी सामने आ गया. पुलिस की जांच टीम ने ब्रजेश के खिलाफ भी साक्ष्‍य और गवाह जुटाये हैं. इसी मामले में आरोप लगने के बाद ब्रजेश पांडेय ने बिहार कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और वो भी भूमिगत हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन