बर्थडे पार्टी मनाकर लौटे रहे थे चार दोस्त, गड्ढे में पलटी कार, तीन की मौत

पटना/दानापुर : बिहारकीराजधानी में खगौल से पटना की ओर आ रही एक कार रूपसपुर थाने के प्रियदर्शी नगर मोड़ के पास पानी भरे गड्ढे में पलट गयी. गुरुवार की देर शाम हुए इस हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप में घायल है. ये सभी दोस्त थे और बर्थडे […]
पटना/दानापुर : बिहारकीराजधानी में खगौल से पटना की ओर आ रही एक कार रूपसपुर थाने के प्रियदर्शी नगर मोड़ के पास पानी भरे गड्ढे में पलट गयी. गुरुवार की देर शाम हुए इस हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप में घायल है. ये सभी दोस्त थे और बर्थडे पार्टी मना कर लौट रहे थे.
पुलिस ने जब इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी, तो उनके परिवार में कोहराम मच गया. चारों परिवारों के लोग हॉस्पिटल पहुंचे. सबका रो-रो कर बुरा हो रहा था. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, कार को क्रेन से खींच कर बाहर निकाला गया है. रूपसपुर के थानेदार ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है. पुलिस मौके पर पहुंच कर तहकीकात कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




