पेपर लीक मामला : अभी तक बीएसएससी के सचिव हैं परमेश्वर राम!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:10 PM
रविशंकर उपाध्याय पटना : अभी तक बीएसएससी के सचिव परमेश्वर राम ही हैं. चाहे उनका चैंबर हो या फिर बिहार एसएससी की वेबसाइट. परमेश्वर राम को जेल गये एक सप्ताह होने को हैं. लेकिन, अभी तक कुछ भी नहीं बदला है. उनके चैंबर के आगे अभी भी बोर्ड परमेश्वर राम का लगा हुआ है और […]
15 फरवरी को अपडेट हुई थी वेबसाइट
ऐसा भी नहीं है कि वेबसाइट को इस पूरे घटनाक्रम के बाद अपडेट ही नहीं किया गया है. यदि हम वेबसाइट को देखेंगे, तो इसके होम पेज पर ही हमें यह पता चलेगा कि वेबसाइट को 15 फरवरी की शाम 6:15 बजे पर अंतिम बार अपडेट किया गया है. इस अपडेट के बाद भी नाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
प्रभात खबर ने की पड़ताल तो…
जब प्रभात खबर ने बुधवार को कार्यालय की पड़ताल की, तो इस दिन भी बोर्ड पर परमेश्वर राम का ही नाम लगा हुआ था. जब टीम वहां पहुंची, तो बताया गया कि जब तक अधिकारी नहीं कहेंगे, तब तक अंदर जाने की मनाही है. जब हमने सूचना दी, तब अध्यक्ष ने हमें अंदर आने की अनुमति दी. बीएसएससी के चेयरमैन सुधीर कुमार ने बताया कि हमारे पास सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से उनके निलंबन की अधिसूचना देर से पहुंची है. वेबसाइट के बारे में मुझे जानकारी नहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










