अपने वायदे पर खरी नहीं उतरी केंद्र सरकार-नीतीश

Updated at : 09 Feb 2017 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
अपने वायदे पर खरी नहीं उतरी केंद्र सरकार-नीतीश

पटना : अपने एक दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जो किसानों से वादा किया था, उस वायदे पर सरकार खरी नहीं उतरी. नीतीश ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय यह घोषणा की गयी थी कि न्यूतम समर्थन […]

विज्ञापन

पटना : अपने एक दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जो किसानों से वादा किया था, उस वायदे पर सरकार खरी नहीं उतरी. नीतीश ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय यह घोषणा की गयी थी कि न्यूतम समर्थन मूल्य की डेढ़ गुनी कीमत किसानों को अदा की जायेगी. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल के पिता के नाम पर महाराष्ट्र के गोंदिया में बने स्कूल के कार्यक्रम में बोलते हुए नीतीश कुमार ने यह बात कही.

साथ ही उन्होंने बिहार में अपनी सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों को उल्लेख किया. उन्होंने साइकिल और पोशाक योजना के साथ सात निश्चय के कार्यक्रमों के बारे में लोगों को बताया. वहीं दूसरी ओर यह कयास लगाये जा रहे हैं कि आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में एनसीपी और जदयू साथ चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि जदयू के प्रवक्ता ने इशारों में इस बात का संकेत भी दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन