PM मोदी ने नौका हादसे पर दुख प्रकट किया, उनका पटना कार्यक्रम स्थगित

नयी दिल्ली /पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना नौका हादसे में हुई लोगों की मौत पर आज रात शोक प्रकट किया और बिहार की राजधानी पटना का उनका कल का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया.प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने बिहार में नौका हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया.उन्होंने […]
नयी दिल्ली /पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना नौका हादसे में हुई लोगों की मौत पर आज रात शोक प्रकट किया और बिहार की राजधानी पटना का उनका कल का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया.प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने बिहार में नौका हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया.उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.’
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि इस हादसे के आलोक में, पटना में महात्मा गांधी सेतु के पुनर्विकास कार्य की शुरुआत पर एक कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उनके द्वारा किया जाने वाला संबोधन स्थगित कर दिया गया है.पटना में गंगा नदी में नौका के डूब जाने से कुछ नाबालिगों समेत कम से कम 20 लोग डूब गए. संदेह है कि इस नौका पर अधिक लोग सवार थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




