बृजनाथी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त पटना सिटी से गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2017 1:06 PM
पटना : बिहार के राघोपुर के लोजपा नेता व फतेहपुर पंचायत के पूर्व मुखिया बृजनाथी सिंह के हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त सुबोध राय को पटना एसटीएफ ने दीदारगंज कच्ची दरगाह से गिरफ्तार कर लिया है. बीते साल 5 फरवरी को सिंह को कच्ची दरगाह के सेंट्रल बैंक के समीप एके- 47 से लैस अपराधियों ने […]
पटना : बिहार के राघोपुर के लोजपा नेता व फतेहपुर पंचायत के पूर्व मुखिया बृजनाथी सिंह के हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त सुबोध राय को पटना एसटीएफ ने दीदारगंज कच्ची दरगाह से गिरफ्तार कर लिया है. बीते साल 5 फरवरी को सिंह को कच्ची दरगाह के सेंट्रल बैंक के समीप एके- 47 से लैस अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर उनकी हत्या कर दी थी. इस गोलीबारी में राघोपुर के प्रमुख मुन्नी देवी का पुत्र और फतेहपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष भी गोली लगने से घायल हो गए थे. जानकारी के मुताबिक एसटीएफ के साथ फतुहा पुलिस भी छापेमारी करने गयी थी. गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने आरोपी सुबोध राय को फतुहा पुलिस को सौंप दिया.
गौरतलब हो कि 5 फरवरी 2014 को लोजपा नेता की अपराधियों ने उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह अपने परिवार के साथ गाड़ी से घर लौट रहे थे. उस वक्त अपराधियों ने एके-47 से हमला कर बृजनाथी सिंह की हत्या कर दी थी. बृजनाथी हत्याकांड काफी चर्चित हत्याकांड था. घटना के बाद राज्य सरकारी की काफी किरकिरी हुई थी. लोजपा ने बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल भी खड़े किये थे. वहीं बिहार सरकार ने इसकी जांच का जिम्मा एसटीएफ को सौंप दिया था. आरोपी सुबोध राय फरार चल रहा था, उसके बाद एसटीएफ की चंगुल में आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










