ePaper

लालू का BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर हमला, कहा-माफी मांगे

Updated at : 10 Jan 2017 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
लालू का BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर हमला, कहा-माफी मांगे

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है. मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बिहार दौरे पर हैं. अमित शाह ने पटना आते ही पटना साहिब जाकर गुरुद्वारा में मत्था टेका. उसके बाद लालू प्रसाद यादव ने मीडिया को बयान दिया है कि […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है. मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बिहार दौरे पर हैं. अमित शाह ने पटना आते ही पटना साहिब जाकर गुरुद्वारा में मत्था टेका. उसके बाद लालू प्रसाद यादव ने मीडिया को बयान दिया है कि गुरु के दरबार में मत्था टेक कर माफी मांगे अमित शाह. लालू यादव ने अमित शाह को माफी मांगने की बात कही. किसी मसले पर अमित शाह माफी मांगे यह लालू ने स्पष्ट नहीं किया. वहीं लालू ने कहा कि नोटबंदी के बाद पीएम ने 50 दिन मांगा था. लालू ने कहा कि 65 दिन पूरे होने के बाद भी हालात सुधरे नहीं है.

लालू ने कहा कि बिहार सरकार की ओर से शराबबंदी पर बन रही मानव श्रृंखला में राष्ट्रीय जनता दल शामिल होगा. लालू ने प्रकाश पर्व के दौरान आयोजित विशेष समागम में जमीन पर बैठने के मामले पर कहा कि गुरु पर्व में नीचे ही बैठा जाता है. इसलिए सभी श्रद्धालु नीचे बैठे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन