ePaper

प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी से नीतीश को मिली तारीफ पर लालू ने किया ये कमेंट

Updated at : 05 Jan 2017 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी से नीतीश को मिली तारीफ पर लालू ने किया ये कमेंट

पटना : 350वें प्रकाशोत्सव के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश पर्व के सफल आयोजन और शराबबंदी को लेकर बिहार केमुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की. सीएम नीतीश की तारीफ के बाद बिहार में सियासी बयानबाजीतेजहो गयी है. इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जो […]

विज्ञापन

पटना : 350वें प्रकाशोत्सव के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश पर्व के सफल आयोजन और शराबबंदी को लेकर बिहार केमुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की. सीएम नीतीश की तारीफ के बाद बिहार में सियासी बयानबाजीतेजहो गयी है. इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जो सचहैउसे तो बोलना ही पड़ेगा.

राजद सुप्रीमो ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए आगे कहा, लोग कहते थे कि बिहार मत जाना लौट के नहीं आओगे. लोगों ने प्रकाश उत्सव में देख लिया की हमारा बिहार कितना प्यारा है. लालू प्रसाद ने कहाकि सीएम नीतीश की शराबबंदी की चर्चा पूरे देश में हुई है. नीतीश कुमार सरकार केमुखिया हैं इसलिए पीएम मोदी ने उनकी तारीफ की है. सभी नेताओं की तारीफ नाम लेकर नहीं की जाती है.

लालू प्रसाद ने कहा कि कि शानदार औरबिनाकिसी परेशानी के निर्बाध रूप से प्रकाश उत्सव मनाया गया. कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटी. बहुत ही बेहतर तरीके से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सभी सिख श्रद्धालुओं को लख लख बधाई.

वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि राजनीति में कोई स्थायी दोस्त और दुश्मन नहीं होता है. नीतीश जी लालू यादव के साथ जा सकते हैं. यही नीतीश कुमारसत्रह सालों तकभाजपा के साथ थे. भाजपा नेता ने कहा कि राजनीति में कौन कहां जायेगा इसकी भविष्यवाणी नहीं की सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन