350वां प्रकाशोत्सव : एक मिनट के Video में देखें रोशनी के अद्भुत नजारे

पटना : गुरु गोविंद सिंहजी के 350वें प्रकाशोत्सव पर पूरा पटना सज धज कर तैयार है. खासकर पटना सिटी के नजारे देखने लायक हैं. इस अवसर पर गांधी मैदान को विशेष तौर पर सजाया-संवारा गया है. गांधी मैदान में टेंट सिटी बसाया गया है. साथ ही गांधी मैदान हैरतअंगेज कारनामों का ऐतिहासिक गवाह बनने वाला […]
पटना : गुरु गोविंद सिंहजी के 350वें प्रकाशोत्सव पर पूरा पटना सज धज कर तैयार है. खासकर पटना सिटी के नजारे देखने लायक हैं. इस अवसर पर गांधी मैदान को विशेष तौर पर सजाया-संवारा गया है. गांधी मैदान में टेंट सिटी बसाया गया है. साथ ही गांधी मैदान हैरतअंगेज कारनामों का ऐतिहासिक गवाह बनने वाला है. यहां देश-विदेश के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. वहीं दूसरी ओर कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर की गतका पार्टी भी पहुंच रही है. जो अपने प्रदर्शनों से लोगों को अचरज में डाल देगी. फिलहाल गांधी मैदान में प्रकाशोत्सव के दौरान बने टेंट सिटी और उसके उपर लगे लेजर लाइट्स का अदभूत संगम आप इस वीडियो में देखें.
पटना में आयोजित 350वें गुरुपर्व पर गांधी मैदान में एक्सक्लूसिव रोशनी का नजारा pic.twitter.com/FBU4mZT58S
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) December 29, 2016
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










