रोहतास में 11 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, ग्रामीण आक्रोशित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2016 1:10 PM
रोहतास : बिहार के रोहतास जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक जिले के रोहतास थाने के ऊंचैला पंचायत के जलालाबाद निवासी धनंजय कश्यप के 11 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार की अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी दहशत है. बताया जा […]
रोहतास : बिहार के रोहतास जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक जिले के रोहतास थाने के ऊंचैला पंचायत के जलालाबाद निवासी धनंजय कश्यप के 11 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार की अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी दहशत है. बताया जा रहा है कि पास के रेलवे मैदान में डिजनीलैंड मेला लगा हुआ है. 11 वर्षीय विशाल मेला देखने गया था. रात करीब 11 बजे तक जब विशाल घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की.
स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को विशाल के शव को किला घाटी इलाके के रास्ते में देखा. उसके बाद विशाल के परिजनों को इसकी सूचना पहुंची. घटना के बाद भारी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल के पास पहुंच गये. वहीं पुलिस ने एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तुरंत अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










