बिहार में कल भी खिली धूप रहने की संभावना

Published at :19 Dec 2016 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में कल भी खिली धूप रहने की संभावना

पटना : बिहार में पिछले दो दिनों बेहतर धूप वाला दिन रहने के साथमंगलवारको भी दिन में खिली धूप और धुंध भरी सुबह रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना सहित प्रदेश के चार प्रमुख शहरों में आज धूप वाला दिन रहने के साथ कल भी खिली धूप और […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में पिछले दो दिनों बेहतर धूप वाला दिन रहने के साथमंगलवारको भी दिन में खिली धूप और धुंध भरी सुबह रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना सहित प्रदेश के चार प्रमुख शहरों में आज धूप वाला दिन रहने के साथ कल भी खिली धूप और धुंध भरी सुबह रहने की संभावना व्यक्त की गयी है.

पटना का आज का न्यूनतम तापमान कल के 9.7 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान कल के 26.2 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. प्रदेश के अन्य प्रमुख जिलों गया, भागलपुर और पूर्णिया में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.8, 13.9 और 12.3 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ इन जिलों में अधिकतम तापमान क्रमश: 25.1, 26.3 और 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में मौसम के शुष्क रहने के साथ भागलपुर जिला के सबौर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 9 डिग्री सेल्यिस रिकार्ड किया गया. मौसम पूर्वानुमान में कल सुबह पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में सुबह में कोहरा या धुंध छाए रहने और दिन चढ़ने पर मुख्यरूप से आकाश के साफ रहने एवं न्यूनतम तापमान के 10 से 13 के बीच तथा अधिकतम तापमान के 25 से 26 के बीच रहने की संभावना जतायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन