बिहार में ठंड भरा मौसम जारी रहने की संभावना

Published at :12 Dec 2016 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में ठंड भरा मौसम जारी रहने की संभावना

पटना : बिहार में ठंड भरा मौसम जारी रहने की संभावना है. साेमवार दोपहर के बाद सूरज निकलने से पटना वासियों नेकल तक जारी रहे कड़ाके की ठंड से आज कुछ राहत महसूस की. हालांकि प्रदेश के अन्य भागों में ठंड का प्रकोप जारी रहा. मौसम पूर्वानुमान में पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में न्यूनतम […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में ठंड भरा मौसम जारी रहने की संभावना है. साेमवार दोपहर के बाद सूरज निकलने से पटना वासियों नेकल तक जारी रहे कड़ाके की ठंड से आज कुछ राहत महसूस की. हालांकि प्रदेश के अन्य भागों में ठंड का प्रकोप जारी रहा. मौसम पूर्वानुमान में पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10, 09, 11 और 11 डिग्री सेल्सियस रहने तथा अधिकतम तापमान क्रमश: 19, 20, 17 और 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. पटना और भागलपुर में कल घना कोहरा छाये रहने तथा गया एवं पूर्णिया में ठंड भरे दिन रहने की संभावना व्यक्त की गयी है.

पछुआ हवा के कारण कल राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान इस मौसम के न्यूनतम स्तर 8.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था जो आज 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोपहर के बाद सूरज निकलने से पटना वासियों ने कल तक जारी रहे कड़ाके की ठंड से कुछ राहत महसूस की.

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना में आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जबकि अधिक तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा. प्रदेश के अन्य प्रमुख जिलों गया, भागलपुर और पूर्णिया में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.2, 10.5 और 10.0 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ इन जिलों में अधिकतम तापमान क्रमश: 19.5, 17.6 और 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने के साथ भागलपुर जिला के सबौर में न्यूनतम तापमान सबसे कम सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया तथा गया और पूर्णिया में ठंड भरे दिन महसूस किये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन