ePaper

PM नरेंद्र मोदी के विजन को लेकर बिहार के निर्माता ने बना दी एक ऐसी फिल्म

Updated at : 12 Dec 2016 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
PM नरेंद्र मोदी के विजन को लेकर बिहार के निर्माता ने बना दी एक ऐसी फिल्म

पटना : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और राष्ट्र को लेकर बनाये एजेंडे पर अभी लोग विचार ही कर रहे हैं, उससे पहले बिहार के एक फिल्मकार ने मोदी के विकास के विजन पर एक फिल्म का निर्माण किया है. जानकारी के मुताबिक बहुत जल्द फिल्म सिनेमाघरों में मोदी का गांव नाम से […]

विज्ञापन

पटना : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और राष्ट्र को लेकर बनाये एजेंडे पर अभी लोग विचार ही कर रहे हैं, उससे पहले बिहार के एक फिल्मकार ने मोदी के विकास के विजन पर एक फिल्म का निर्माण किया है. जानकारी के मुताबिक बहुत जल्द फिल्म सिनेमाघरों में मोदी का गांव नाम से प्रदर्शित होने वाली है. फिल्म के निर्माता और सह निर्देशक ने मीडिया को जानकारी दी है कि यह फिल्म दो घंटे 15 मिनट की है और उसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है. फिल्म में अभी पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाकी है. निर्माता के मुताबिक मुंबई के एक व्यवसायी और पीएम मोदीजैसेदिखने वाले विकास महांते ने फिल्म में मोदी के किरदार को जीवंत किया है.

फिल्म के निर्माता और सह निर्देश सुरेश झा बिहार के रहने वाले हैं. उन्होंने मीडिया को बताया है कि यह मोदी के जीवन पर बनी फिल्म नहीं है. इसमें विकासमहांते के अलावा टीवी के स्टार कलाकारों ने भी भूमिकाएं निभायी हैं. फिल्म की कहानी बिहार के एक युवती के बारे में है जो बाढ़ जैसी आपदा से प्रभावित होकर बेघर हो जाती है. युवती को एक गैर सरकारी संस्था की मदद से अमेरिका भेजा जाता है. मीडिया से बातचीत में सुरेश झा ने फिल्म की पूरी कहानी तो नहीं बतायी लेकिन इतना जरूर कहा कि फिल्म की शूटिंग दरभंगा और पटना के अलावा मुंबई में हुई है. पोस्ट प्रोडक्शन पूरा हो जाने के बाद फिल्म को रिलीज कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन