Infinix Note Edge की सेल शुरू, दमदार बैटरी के साथ मिल रहे शानदार ऑफर्स
Published by : Shivani Shah Updated At : 25 Feb 2026 1:19 PM
इनफिनिक्स नोट एज 5जी/ फोटो- ऑफिशियल साइट
बजट रेंज में लॉन्च हुए Infinix Note Edge की पहली सेल आज से शुरू हो गई है. पहली सेल पर कंपनी अच्छा बैंक ऑफर दे रही है, जिससे इस मॉडल को लॉन्च प्राइस से कम में खरीद सकते हैं. जानिए यहां ऑफर और फीचर्स डिटेल्स.
अगर बजट में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Infinix Note Edge आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस मॉडल में बड़ी बैटरी, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 5G सपोर्ट मिलेगा. इच्छुक ग्राहक इसे दोपहर 12 बजे से Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए खरीद सकते हैं. पहली सेल में कंपनी अच्छे ऑफर्स भी दे रही है.
कीमत और लॉन्च ऑफर्स
Infinix Note Edge की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगा. वहीं, 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है.
इसके अलावा, कंपनी नए मॉडल पर लॉन्च ऑफर भी दे रही है. ग्राहक ICICI Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं. कंपनी बेस मॉडल पर 2,000 रुपये की छूट और बाकी दो वेरिएंट्स पर 1,000 रुपये की छूट दे रही है. ऐसे में बैंक डिस्काउंट के साथ ग्राहक बेस वेरिएंट को 19,999 रुपये, मिड वेरिएंट को 22,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
इतना ही नहीं, कंपनी मॉडल पर एक बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी दे रही है. इस ऑफर का फायदा 25 मार्च से पहले स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगा और 6 महीने तक ही वैलिड रहेगा. इसके लिए अलग से किसी तरह की एनरोलमेंट कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही स्टैंडर्ड वारंटी के साथ एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है. Jio यूजर्स को 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.
Infinix Note Edge में क्या मिलेंगे फीचर्स?
डिस्प्ले और डिजाइन: फोन में 6.78 इंच का Full HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है. स्क्रीन TÜV Blue Light सर्टिफिकेशन और Gorilla Glass प्रोटेक्शन के साथ आती है.
डिजाइन कि बात करें, तो मॉडल की थिकनेस सिर्फ 7.2mm है. यह Stellar Blue, Silk Green और Lunar Titanium कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है. बैक पैनल पर RGB Halo लाइट दी गई है और फोन को IP65 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित बनाती है.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: Infinix Note Edge में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है. यह स्मार्टफोन 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक स्टोरेज सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि यह फोन गेमिंग और डेली यूज के दौरान स्मूद परफॉर्मेंस ऑफर करेगा.
कैमरा और ऑडियो: फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. वहीं, ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें JBL द्वारा ट्यून किए गए ड्यूल स्पीकर्स दिए गए हैं.
बैटरी और चार्जिंग: फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का वादा करती है. यह 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. कंपनी के अनुसार, यह लगभग 27 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Realme P4 Lite की भारत में बिक्री शुरू, दमदार बैटरी के साथ मिल रहे बढ़िया ऑफर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










