ePaper

तीन तलाक पर सुशील मोदी ने लालू-नीतीश को घेरा, कहा- वोट बैंक के चलते साधी चुप्पी

Updated at : 09 Dec 2016 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
तीन तलाक पर सुशील मोदी ने लालू-नीतीश को घेरा, कहा- वोट बैंक के चलते साधी चुप्पी

पटना: भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को कहा है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तीन तलाक प्रथा को मुसलिम महिलाओं के साथ क्रूरता बताया है. भाजपा अदालत की राय से इत्तेफाक रखती है. जबकि महिला सशक्तीकरण का दावा करने वाले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहमुख्यमंत्री नीतीश कुमार औरराजदसुप्रीमो […]

विज्ञापन

पटना: भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को कहा है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तीन तलाक प्रथा को मुसलिम महिलाओं के साथ क्रूरता बताया है. भाजपा अदालत की राय से इत्तेफाक रखती है. जबकि महिला सशक्तीकरण का दावा करने वाले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहमुख्यमंत्री नीतीश कुमार औरराजदसुप्रीमो लालू प्रसाद ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली.

भाजपा नेता ने कहा कि हाई कोर्ट ने कहा है कि मुसलिम पर्सनल ला भारतीय संविधान में प्रदत्त समानता और मौलिक अधिकार के सिद्धांत से ऊपर नहीं है. इसे ध्यान में रख कर महागठबंधन के नेता तीन तलाक के मुद्दे पर फिर से विचार कर अपना रुख साफ करें ताकि मुसलिम महिलाओं को एक क्रूर प्रथा से निजात दिलाने का रास्ता साफ हो.

सुशील मोदी ने कहा, नीतीश कुमार कहते हैं कि उन्होंने एक महिला की आवाज पर बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू कर दी, लेकिन लाखों मुसलिम महिलाओं को प्रताड़ित करने वाली वाली प्रथा का विरोध करने का साहस उनमें नहीं है. शराबबंदी का फैसला उन्होंने पीने वालों से पूछ कर किया था. कोई भी सुधारवादी कदम विरोधियों से पूछ कर लागू नहीं किया जाता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन