शराब के साथ फेसबुक पर पोस्ट की तसवीर, गिरफ्तार

Published at :06 Dec 2016 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ फेसबुक पर पोस्ट की तसवीर, गिरफ्तार

बिहारशरीफ : दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी करना और फिर फेसबुक पर शराब के साथ फोटो पोस्ट करना युवक को महंगा पड़ गया. पुलिस ने लहेरी थाना क्षेत्र से यह पोस्ट करनेवाले युवक को उसके चार दोस्तों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. रविवार की देर शाम शहर के एक युवक विक्की आर्य ने […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी करना और फिर फेसबुक पर शराब के साथ फोटो पोस्ट करना युवक को महंगा पड़ गया. पुलिस ने लहेरी थाना क्षेत्र से यह पोस्ट करनेवाले युवक को उसके चार दोस्तों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. रविवार की देर शाम शहर के एक युवक विक्की आर्य ने फेसबुक पर एक तसवीर पोस्ट की. इसमें वह अंगरेजी शराब से आधी भरी बोतल लेकर अपने एक अन्य दोस्त के साथ पार्टी ऑल नाइट का स्टेटस लिख कर बता रहा था कि पुलिस चाहे कुछ भी करे, मैं तो शराब पीऊंगा ही.
एसपी कुमार आशीष ने जैसे ही फेसबुक पर यह पोस्ट देखी, उसकी की गिरफ्तारी के लिए जुट गये. राज्य में लागू शराबबंदी के साथ ही पुलिस का मखौल उड़ानेवाले युवक विक्की आर्य के सटीक लोकेशन की पुष्टि के लिए एसपी लगातार पुलिस टीम को दिशानिर्देश देते रहे. आखिरकार विक्की को शराब के नशे में चार अन्य साथियों के साथ लहेरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया.
क्या है कानून
राज्य में लागू नये शराबबंदी कानून के अनुसार किसी भी माध्यम से शराब का प्रचार, प्रसार व विज्ञापन करना जुर्म है. इसमें अपराध की गंभीरता के अनुसार सजा का प्रावधान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन