Patna News: Mandiri Nala के ऊपर बनी 1289 मीटर लंबी सड़क तैयार, ड्रेनेज व लाइटिंग सुविधा के साथ 11 मई को उद्घाटन

Published at :03 May 2026 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
Patna News: Mandiri Nala के ऊपर बनी 1289 मीटर लंबी सड़क तैयार, ड्रेनेज व लाइटिंग सुविधा के साथ 11 मई को उद्घाटन

Patna News: राजधानी में आयकर गोलंबर से बांस घाट तक मंदिरी नाला ढककर 1289 मीटर लंबी सड़क तैयार हो गई है. 11 मीटर चौड़ी इस टू-लेन रोड पर सर्विस लेन, हरित पट्टी व हाइ मास्ट लाइटें लगाई गई हैं. सफाई के लिए हर 7.5 मीटर पर मैनहोल बने हैं. 11 मई को इसका भव्य उद्घाटन संभावित है.

विज्ञापन

Patna News: आयकर गोलंबर से बांस घाट काली मंदिर तक मंदिरी नाला निर्माण पूरा हो गया है. पटना स्मार्ट सिटी मिशन के तहत नाला को ढककर इसके ऊपर 1289 मीटर की सड़क तैयार कर ली गयी है. लोग इस सड़क का उपयोग भी कर रहे हैं. अधिकारियों का भी अब आना-जाना इसी सड़क से हो रहा है. इसका उद्घाटन इसी माह संभावित है. बताया जा रहा है कि 11 मई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन इसका उद्घाटन कर सकते हैं.

इस परियोजना में ट्विन बैरल आरसीसी नाला बनाया गया है. नाले की गहराई करीब 3.5 मीटर है. इसके ऊपर 11 मीटर चौड़ी दो लेन सड़क विकसित की गयी है. इससे आवागमन के लिए 5.5-5.5 मीटर की मुख्य सड़क उपलब्ध होगी. इसके अलावा एक वर्ग मीटर का सर्विस ड्रेन व 0.75 वर्ग मीटर का यूटिलिटी डक्ट बनाया गया है. खाली जगहों पर पेवर ब्लॉक भी बिछाए गये हैं. साथ ही गमलों में पौधारोपण और दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग कर इलाके को सुंदर बनाया गया है.

Also Read: राजधानी की सड़कों पर घूमेगा 19 Nagar Netra; अब कचरा फेंका या किया अतिक्रमण, तो AI तकनीक से जेनरेट होगा चालान

साढ़े सात मीटर पर मैनहोल व दो जगह बनाया रैंप

नाले के ऊपर बनी सड़क दो लेन की है, जिसमें डिवाइडर और आधुनिक यातायात सुविधाएं शामिल हैं. आयकर गोलंबर से बाईं ओर करीब 3.5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड तैयार की गयी है, ताकि स्थानीय यातायात को मुख्य सड़क से अलग रखा जा सके. दाहिनी ओर हरित पट्टी और लैंडस्केपिंग की गयी है. भविष्य की जरूरतों को देखते हुए केबल बिछाने के लिए दो अतिरिक्त पाइप भी डाले गये हैं. नाले की नियमित सफाई और रखरखाव के लिए हर 7.5 मीटर की दूरी पर मैनहोल बनाये गये हैं. साथ ही दो स्थानों पर रैंप बनाये गये हैं, ताकि मशीनों के जरिए गाद निकालने का काम आसानी से हो सके.

दाहिनी ओर भी बनाया जा रहा सर्विस ड्रेन

डीपीआर में आयकर गोलंबर की ओर से केवल बाईं तरफ सर्विस ड्रेन का प्रावधान था. लेकिन स्थानीय लोगों की मांग और वार्ड पार्षद के पत्र के बाद अब दाहिनी ओर भी सर्विस ड्रेन बनाया जा रहा है. करीब 40 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है. मालूम हो मुख्य नाले को ढंकने के बाद किनारे सर्विस ड्रेन बनाना तकनीकी रूप से जरूरी होता है. यह सड़क पर जमा बारिश के पानी को मुख्य नाले तक पहुंचाता है. साथ ही घरों और गलियों की छोटी नालियों को मुख्य लाइन से जोड़ने, सड़क को जलजमाव से बचाने और कचरे को बड़े नाले में जाने से रोकने में मदद करता है.

एक हजार पौधों से बढ़ी मंदिरी नाले की खूबसूरती

मंदिरी नाले पर करीब एक हजार पौधे लगाए गये हैं. इसके अलावा मजार गली और पुलिस स्टेशन के पास घास भी लगायी गयी है. लगाए गये पौधों में फॉक्सटेल पाम, बॉटल पाम, फाइकस, एरेका पाम व रेड मचेरा शामिल हैं. इलाके में रोशनी की बेहतर व्यवस्था के लिए चार जगहों पर हाइ मास्ट लाइट लगायी गयी है. इसके अलावा पूरी सड़क पर स्ट्रीट लाइटें लगायी गयी हैं, जिससे रात में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके.

Also Read: मैनहोल के लिए पटना नगर निगम के पास है सुपर सकर व मिनी जेटिंग मशीन; पर सफाई में है असमर्थ, मैनुअल हो रही उड़ाही

विज्ञापन
हिमांशु देव

लेखक के बारे में

By हिमांशु देव

सितंबर 2023 से पटना में प्रभात खबर से जुड़कर प्रिंट और डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. कला, साहित्य-संस्कृति, नगर निगम और स्मार्ट सिटी से जुड़ी खबरों पर प्रमुखता से काम किया है. महिला, युवा और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना प्राथमिकता में शामिल है. व्यक्तिगत तौर पर किताबें पढ़ना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना अच्छा लगता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन