ePaper

बेटे को गोद में लेकर संसद पहुंची मीसा भारती

Updated at : 17 Nov 2016 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
बेटे को गोद में लेकर संसद पहुंची मीसा भारती

नयी दिल्ली : राज्यसभा सांसद और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती बुधवार को अपने दो महीने के बेटे के साथ संसद भवन पहुंचीं. उनके साथ उनके पति इंजीनियर शैलेश भी थे. मीसा जैसे ही अपने बेटे को गोद में लेकर संसद में पहुंची, वहां मौजूद अन्य नेताओं के बीच वो […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राज्यसभा सांसद और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती बुधवार को अपने दो महीने के बेटे के साथ संसद भवन पहुंचीं. उनके साथ उनके पति इंजीनियर शैलेश भी थे. मीसा जैसे ही अपने बेटे को गोद में लेकर संसद में पहुंची, वहां मौजूद अन्य नेताओं के बीच वो चर्चा का विषय बन गयी.

हर कोई मीसा की बेबी के बारे में जानने को उत्सुक दिखा. बच्चे को देखने व प्यार करने वाले मीसा के पास आते रहे. कइयों ने उसके नाम को लेकर सुझाव दिये. कुछ ने मीसा के नामकरण का इतिहास दुहराते हुए बच्चे का नाम ‘नोटबंदी’ रखने का सुझाव दे डाला. जानकारी के अनुसार मीसा ने अभी बच्चे का नाम नहीं तय किया है. मीसा भारती कोसात सितंबर को पुत्र की प्राप्ति हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन