फंदे से लटका मिला झारखंड पुलिस के जवान का शव

Published at :17 Nov 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला झारखंड पुलिस के जवान का शव

पटना/रांची :पलामू पुलिस लाइन के एक सरकारी क्वार्टर में झारखंड पुलिस के एक जवान का शव फंदे से लटका पाया गया. जवान का नाम शशि भूषण सिंह है. वह बिहार के गोपालगंज का रहने वाला था. घटना के बावत बताया गया है कि सुबह कुछ पुलिसकर्मियों ने शशि भूषण सिंह के घर का दरवाजा खुला […]

विज्ञापन

पटना/रांची :पलामू पुलिस लाइन के एक सरकारी क्वार्टर में झारखंड पुलिस के एक जवान का शव फंदे से लटका पाया गया. जवान का नाम शशि भूषण सिंह है. वह बिहार के गोपालगंज का रहने वाला था. घटना के बावत बताया गया है कि सुबह कुछ पुलिसकर्मियों ने शशि भूषण सिंह के घर का दरवाजा खुला देख. वे कमरे के अंदर पहुंचे, तो जवान का शव फांसी से लटका पाया. घटना की सूचना पर एसपी मयूर पटेल, डीएसपी हीरालाल रवि, सार्जेंट मेजर समीर कुमार समेत कई अधिकारी घ्वाटनास्नथल पर पहुंचे. शशि जिला व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित था. पिछले साल वह बोकारो जिला पुलिस बल से स्थानांतरित हो कर पलामू आया था. आत्महत्या की वजह नहीं पता चल सकी है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन