निश्चय यात्रा से मिलेगा फीडबैक : तेजस्वी
Updated at : 09 Nov 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री के निश्चय यात्रा से जनता के बीच हो रहे कामकाज का फीडबैक मिलेगा. सरकार के सात निश्चयों आैर शराबबंदी के बारे में जानकारी मिलेगी. कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के पूर्व पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता के बीच से कई […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री के निश्चय यात्रा से जनता के बीच हो रहे कामकाज का फीडबैक मिलेगा. सरकार के सात निश्चयों आैर शराबबंदी के बारे में जानकारी मिलेगी. कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के पूर्व पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता के बीच से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है. इसके पूर्व उन्होंने खुद दो प्रमंडलों में दौरा किया है.
राजबल्लभ यादव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उन्होंने कहा कि सरकार अपना काम कर रही है. सरकार का काम अपना पक्ष रखना होता है. सरकार अपना पक्ष रख दी है. तेजस्वी ने बताया कि यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने उन्हें आगरा-लखनऊ हाइवे के उद्घाटन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है. उसमें हम शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




